{"_id":"594c0e044f1c1b3b198b46ab","slug":"61498156548-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉल्बो की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉल्बो की चपेट में आने से महिला की मौत
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरोमा लाइट प्वाइंट पर वोल्बो बस की टक्कर से महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
अरोमा लाइट प्वाइंट पर वीरवार दोपहर को सड़क क्रॉस कर रही महिला की वॉल्बो बस की टक्कर से मौत हो गई। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर वॉल्बो बस चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई के बाद छोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार हादसे में सेक्टर-21 निवासी ललिता (51) की मौत हुई है। दरअसल महिला दोपहर को पैदल लाइट प्वाइंट क्रॉस करके सेक्टर-22 से 21 की ओर जा रही थी। इसी बीच हरियाणा रोडवेज की वॉल्बो बस ने महिला को टक्कर मार दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल महिला को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार पीजीआई में इलाज के दौरान गंभीर घायल महिला ललिता की मौत हो गई।