फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   60 cases of beer were being sent to Gujarat by transport, caught

ट्रांसपोर्ट से गुजरात भेजी जा रही थी 60 पेटी बीयर, पकड़ा

Sun, 13 Nov 2022 07:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
60 cases of beer were being sent to Gujarat by transport, caught
पंचकूला। औद्योगिक एरिया फेस एक स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी से गुजरात 60 पेटी बीयर छिपाकर भेजी जा रही थी। ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों को शक हुआ तो उन्होंने पेटी खोलकर देखा। उसमें बीयर मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सेक्टर-19 पुलिस चौकी के इंचार्ज मौके पर पहुंचे और बीयर को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शनिवार को ट्रांसपोर्ट कंपनी में एक व्यक्ति अपने सामान की गुजरात में डिलिवरी करवाने के लिए पहुंचा। उसने बिल भी दिया।
विज्ञापन

इसमें सैनिटाइजर लिखा हुआ था। आरोपी ने बड़े-बड़े पेटियों में बीयर के कैन छिपाए थे। जब शाम को कर्मचारी पेटी को ट्रक में लोड करने लगे तो उन्हें शक हुआ। इसके बाद एक पेटी को खोलकर देखा तो उसमें बीयर मिली। इस पर सेल फॉर चंडीगढ़ लिखा हुआ था। इसके तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई। आरोपी बड़ी पेटियों में 60 पेटी बीयर छिपाकर गुजरात भेजना चाहता था। पुलिस मामला दर्ज कर आगामी जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed