फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   घर घर जले कमल दीप

घर घर जले कमल दीप

Wed, 27 Feb 2019 02:07 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 27 Feb 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
घर घर जले कमल दीप
भाजपा ने शहर भर में जलाए कमल दीप, महिलाओं ने बनाई रंगोली
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को कमल ज्योति कार्यक्रम का प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष पार्षद सुनीता धवन के नेतृत्व में आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन के निवास स्थान से हुई। महिलाओं ने रंगोली व फूलों द्वारा कमल का फूल बनाकर उसके आसपास दीये जलाए। इस मौके पर टंडन ने सभी लोगों को कमल ज्योति के सफल आयोजन पर बधाई देते हुए बताया कि कार्यक्रम में पीएम मोदी सरकार की योजनाओं के लाभार्थी भी इस अभियान में जुटे और उन्होंने इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी लाभार्थियों ने मोदी सरकार की प्रशंसा की। इस संदर्भ में मीडिया इंचार्ज रविन्द्र पठानिया ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इस अभियान के अंतर्गत चौराहों, मार्केटों और प्रधानमंत्री की योजनाओं के लाभार्थियों के घर-घर जाकर दीप जलाए हैं। इसके अलावा पार्टी कार्यालय कमलम, जिला नं. 3 में 10 जगाहों पर, जिला नं. 4 में 12 जगहों पर, वार्ड नं. 9, 10 व अन्य जगहों पर भी कमल ज्योति कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed