फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   रिपोर्ट कार्ड तय कारेगा प्रत्याशियों की उम्मीदवारी

रिपोर्ट कार्ड तय कारेगा प्रत्याशियों की उम्मीदवारी

Mon, 18 Feb 2019 01:59 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 18 Feb 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
रिपोर्ट कार्ड तय कारेगा प्रत्याशियों की उम्मीदवारी
मिशन 2019
विज्ञापन


रिपोर्ट कार्ड पर तय होगी दावेदारी, कई का कट सकता है टिकट

-पांच साल का रिपोर्ट कार्ड तैयार करने में जुटे सांसद
-संघ के साथ प्रशासन व खुफिया तंत्र से कामों का कराया जा रहा आंकलन

अनुभव अवस्थी
चंडीगढ़।
लोकसभा चुनाव-2019 में बीजेपी के कई सांसदों का टिकट कट सकता है। पार्टी ने सांसदों का रिपोर्ट कार्ड मांगा है। पार्टी की ओर से जारी फरमान में सभी संासदों को 20 फरवरी से अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करने को कहा गया है। पार्टी के अलावा प्रशासन और संघ के स्तर पर भी सभी का फीडबैक लिया जा रहा है। अगर सांसदों के रिपोर्ट कार्ड को आधार माना गया तो चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के कई सांसदों का टिकट कट सकता है।
दिल्ली में बीते जनवरी माह में हुई बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में टिकट बंटवारे को लेकर बीजेपी में गहन मंत्रणा हुई थी। इसमें पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने सांसदों के कामकाज को लोकसभा चुनाव में टिकट वितरण का आधार बताया था। आलाकमान ने लोकसभा के प्रभारियों और संगठन के पदाधिकारियों को सांसदों का रिपोर्ट कार्ड तैयार करने का जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन


सांसद तैयार करने में लगे रिपोर्ट कार्ड
पता चला है कि दो दिन पूर्व सांसद किरण खेर ने डिप्टी कमिश्नर के साथ बैठक कर एमपी लैड का पूरा खाका तैयार करने को कहा था। इसके साथ ही सांसद ने रुके हुए कामों को तत्काल पूरा करने की बात भी कही थी। सांसद के आग्रह पर प्रशासन एमपी लैड की कामों को अंतिम रूप देने में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार लोगों में नाराजगी
अगर लोकसभा चुनाव 2014 की बात करें तो भाजपा ने टिकट देने से पहले एक बाहरी एजेंसी से प्रत्याशियों का फीडबैक लेकर रिपोर्ट कार्ड तैयार कराया था। टिकट मिलने के बाद भाजपा को इसका लाभ भी मिला था। पार्टी के ज्यादातर सांसद जीते। इस बार सांसदों के कामकाज को लेकर शिकायतें भी अधिक हैं। पार्टी के पदाधिकारियों की ओर इनका फीडबैक ठीक नहीं आ रहा है। लोग अपने सांसदों से नाराज भी हैं।

संघ की रिपोर्ट रहेगी अहम
भाजपा मिशन 2019 को सफल बनाने के लिए संघ भी अपने स्तर से सांसदों के कामकाज की समीक्षा कर रहा है। संघ के पदाधिकारी आम स्वयंसेवकों से फीडबैक ले रहे हैं। इसके अलावा सरकार भी अपने मंत्रियों के साथ ही सांसदों के कामकाज की समीक्षा कर रही है। सूत्रों की मानें तो भाजपा टिकट बंटवारे में अपने सांसदों के कार्यों की जानकारी खुफिया तंत्र के जरिए भी ले रही है। इसी को आधार बनाकर सांसद का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जा रहा है। इसके बाद टिकट का निर्धारण किया जाएगा।


सांसदों का रिपोर्ट कार्ड लिया ही जाता है
अपने कार्यकाल के दौरान सांसदों ने अपने क्षेत्रों में कितना काम किया है। इसका लेखा जोखा तो हर चुनाव में पार्टी के सामने रखा जाता है। पार्टी आलाकमान अपने स्तर से भी सांसदों के कार्यों की प्रगति जानते हैं।
--दिनेश कुमार, संगठन मंत्री भाजपा चंडीगढ़


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed