फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ट्रांसपोर्ट सेल के अंतर्गत होगी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

ट्रांसपोर्ट सेल के अंतर्गत होगी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

Tue, 12 Feb 2019 02:02 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 12 Feb 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट सेल के अंतर्गत होगी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
नगर निगम ने बनाया अपना ट्रांसपोर्ट सेल
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी इसी सेल के अंतर्गत होंगी
पंजाब फायर ब्रिगेड रूल्स के तहत किया गया नियमों का उल्लंघन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नगर निगम ने चंडीगढ़ में लागू पंजाब फायर ब्रिगेड रूल्स 3 (ए) के तहत फायर विभाग के वाहनों के लिए तय नियमों का उल्लंघन कर उन्हें अपने ट्रांसपोर्ट सेल के हवाले कर दिया है। फायर वाहनों के रखरखाव व रिपेयर आदि की जिम्मेदारी अब इस सेल की है। चंडीगढ़ में लागू पंजाब फायर ब्रिगेड रूल्स के तहत चीफ फायर अफसर, स्टेशन फायर आफिसर विभाग के वाहनों की इनवेंटरी तैयार करते हैं, जिसमें वाहनों में लगे उपकरण भी शामिल होते हैं। इनका सप्ताह में एक बार निरीक्षण भी जरूरी है।
उक्त नियमों के अनुसार फायर विंग के सभी वाहनों का रखरखाव, उनमें लगे उपकरणों का रखरखाव, मरम्मत आदि स्टेशन फायर अधिकारी की जिम्मेदारी होती है। नियमों में स्पष्ट है कि इन वाहनों में अगर कोई खराबी हो तो संबंधित अधिकारी चीफ फायर अफसर को या इस कार्य के लिए नामजद तकनीकी अधिकारी को रिपोर्ट करते हैं। इसके अलावा कोई अन्य व्यक्ति फायर एंड इमरजेंसी विभाग के मामलों में हस्तक्षेप नहीं कर सकता। निगम ने एसडीई (मैकेनिकल) राकेश कुमार को इस सेल का इंचार्ज बनाया गया है।
विज्ञापन

विभाग के एक अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि विभाग के वाहन साधारण वाहनों से अलग होते हैं। इनका रखरखाव भी विभाग के अधिकारियों की निगरानी में ही हो सकता है। विभाग के वाहनों में दो हाइड्रॉलिक प्लेटफार्म टर्न टेबल लेडर व करीब 50 अन्य अग्निशमन वाहन हैं। इनमें लाखों रुपये के उपकरण लगे हैं व इनका रखरखाव केवल स्टेशन फायर अधिकारी ही कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
चंडीगढ़ में लागू रूल्स के तहत फायर बिग्रेड विभाग के वाहनों की जिम्मेदारी स्टेशन फायर अधिकारियों की ही होगी। हालांकि उन्हें ट्रांसपोर्ट सेल के अधीन इसलिए लिया जा रहा है ताकि इनके रखरखाव में स्टेशन फायर अधिकारियों की समय पर सहायता की जा सके।
- अनिल कुमार गर्ग, एडिशनल कमिश्नर और चीफ फायर अफसर नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed