फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   लड़कियां अपने लिए आवाज उठाएं तो हो सकता है बड़ा बदलाव

लड़कियां अपने लिए आवाज उठाएं तो हो सकता है बड़ा बदलाव

Fri, 25 Jan 2019 01:34 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 25 Jan 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
लड़कियां अपने लिए आवाज उठाएं तो हो सकता है बड़ा बदलाव
गुलाबी पगड़ी पहन छात्राओं ने दिया निडर जिदंगी जीने का संदेश
विज्ञापन


सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट होम सांइस कॉलेज के पीस क्लब में वीरवार को मनाया गया नेशनल गर्ल चाइल्ड डे

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट होम सांइस कॉलेज के पीस क्लब में वीरवार को नेशनल गर्ल चाइल्ड डे का आयोजन किया गया। कायर्र्कम शहर की स्वयंसेवी संस्था द्वारा आयोजित किया गया। इसका नेतृत्व प्रोफेसर सुधा, एडवोकेट मधुपी सिंह, एचएस तलवार और संस्था के संयोजक प्रमोद शर्मा ने किया। कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राओं ने गुलाबी पगड़ी पहनी और गुलाबी गुब्बारे हवा में छोड़े। प्रोफेसर सुधा ने कहा कि आज महिलाओं को संविधान द्वारा दिए गए शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता और मौलिक अधिकारों के लिए आवाज उठाने का समय है। यदि वह खुद अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएगीं तभी समाज में उनकी स्थिति में बड़े बदलाव की उम्मीद की जा सकती है। संयोजक प्रमोद शर्मा ने छात्राओं को निर्भय होकर जिंदगी जीने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत में पगड़ी को आदर का प्रतीक माना जाता है। उत्तर भारत में ही कन्या भ्रूण हत्या के केस ज्यादा देखने को मिलते हैं। गुलाबी रंग लालन पालन और सहानुभूति को दर्शाता है। इसलिए छात्राओं को गुलाबी रंग की पगड़ी पहनाई गई। कार्यक्रम का समापन छात्राओं द्वारा हवा में गुलाबी गुब्बारे छोड़कर किया गया। साथ ही संदेश दिया गया कि वह निडर होकर साहस के साथ अपना जीवन व्यतीत करेगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed