फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कांग्रेस ने अपना स्थापना दिवस मनाया

कांग्रेस ने अपना स्थापना दिवस मनाया

Sat, 29 Dec 2018 02:28 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 29 Dec 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने अपना स्थापना दिवस मनाया
कांग्रेस मुक्त भारत मतलब लोकतंत्र मुक्त भारत: बंसल
विज्ञापन

कांग्रेस ने मनाया पार्टी का 134वां स्थापना दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ कांग्रेस ने सेक्टर-35 कांग्रेस भवन में शुक्रवार को पार्टी का 134वां स्थापना दिवस मनाया। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल व वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी का झंडा फहराया।
पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि भारत की सबसे पुरानी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का एक विशाल इतिहास है। पार्टी नेताओं की कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता। कांग्रेस के नेताओं ने अंग्रेजी हुकूमत की तानाशाही, क्रूरता, गोली, लाठी-डंडे, वर्षों तक जेलों में कैद आदि यातनाओं को सीना तान कर मुकाबला किया।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत का बीजेपी का सपना कभी सफल नहीं होगा क्योंकि कांग्रेस मुक्त भारत का मतलब लोकतंत्र मुक्त भारत होगा जो होना नामुमकिन है। 1885 में बनी कांग्रेस पार्टी सभी धर्म, जाति व समाज की पार्टी है। यह देश के हर गांव, कस्बे, शहर व भारतवासियों के दिल में बसती है। आजादी के बाद से अब तक लगभग 60 साल तक कांग्रेस की लोकतांत्रिक सरकार रही है। भारत आज विश्व में हर क्षेत्र में अव्वल है। इस अवसर पर ध्वजारोहण के बाद लड्डू भी बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed