{"_id":"5b3932694f1c1b315d8b8399","slug":"51530475113-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार बाजार
Updated Mon, 02 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार डीलर्स ने नहीं मानी कमिश्नर की बात, नहीं लगा हल्लोमाजरा में बाजार
सबहेड
कमिश्नर आज प्रशासन को सौंपेंगे अपनी रिपोर्ट, कमिश्नर के मुताबिक हल्लोमाजरा में बने बाजार की साइट पर नहीं है कोई खामी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। निगम कमिश्नर केके यादव ने कार डीलर्स एसोसिएशन को कहा था कि वह रविवार को हल्लोमाजरा में एक दिन के लिए कार बाजार लगाएं ताकि वह मौके पर आकर खामियों को चेक कर अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपें लेकिन कार डीलर्स एसोसिएशन ने कमिश्नर की बात नहीं मानी और हल्लोमाजरा में कार बाजार नहीं लगाया। ऐसे में कमिश्नर अब सोमवार को अपनी रिपोर्ट वित्त सचिव को सौंप देंगे। कमिश्नर केके यादव, मुख्य वास्तुकार और प्रशासन के चीफ इंजीनियर के साथ एक बार पिछले सप्ताह हल्लोमाजरा में बने कार बाजार का निरीक्षण कर चुके हैं। उस समय कमिश्नर को यहां ऐसी कोई खामी नहीं मिली थी, जिससे यह कहा जाए कि यहां कार बाजार नहीं चल सकता। ऐसे में कमिश्नर ने कार डीलर्स एसोसिएशन को एक बार संडे कार बाजार लगाने के लिए कहा था।
कमिश्नर केके यादव 29 जून को हुई सदन की बैठक में यह स्पष्ट कर चुके हैं कि हल्लोमाजरा से अगर कार बाजार शिफ्ट होता है तो इसके निर्माण पर जो 1.16 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं, वे कार डीलर्स के जेब से लिए जाएंगे। कमिश्नर ने यह भी कहा कि उन्हें वहां पर ऐसी कोई खामी नहीं दिखी है जिससे कि इसे शिफ्ट करने का फैसला लिया जाए। ऐसे में जो कमिश्नर की ओर से प्रशासन को रिपोर्ट सौंपी जानी है उसमें कार बाजार शिफ्ट करने की बात उसमे शामिल होने की उम्मीद नहीं है। मालूम हो कि कार डीलर्स तीन माह से हल्लोमाजरा में कार बाजार नहीं लगा रहे हैं। डीलर्स चाहते हैं कि कार बाजार मनीमाजरा और सेक्टर-17 में शिफ्ट किया जाए। इसके बाद वित्त सचिव ने कमिश्नर केके यादव के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया था। कमिश्नर का कहना है कि हल्लोमाजरा में बने कार बाजार में कोई कमी नहीं है। सिर्फ माइंड सेट की बात है।
उधर, कार डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलशन कुमार का कहना है कि कमिश्नर ने संडे कार बाजार हल्लोमाजरा में लगाने के लिए कहा था लेकिन उनके डीलर्स इसके लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी काफी है, ऐसे में वहां गर्मी में झुलसने के अलावा और कोई चारा नहीं था। गुलशन कुमार का कहना है कि इससे पहले कमिश्नर मौके पर डीलर्स के हालात देख चुके हैं। सोमवार को एक बार फिर कमिश्नर से मुलाकात कर हल्लोमाजरा से कार बाजार शिफ्ट करने की मांग करेंगे। उन्होंने बताया कि हल्लोमाजरा में कार डीलरों के लिए शेड तक की कोई सुविधा नहीं है, जहां पर वे बैठ सकें।
विज्ञापन
मध्य मार्ग से दो कारों को किया जब्त
हल्लोमाजरा से पहले कार डीलर्स सेक्टर-7 मध्य मार्ग पर ही अपना कारोबार करते थे। अब भी कई डीलर चुपके से अपना कारोबार हर रविवार को यहां करते हैं। रविवार को नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने यहां से दो कारों को जब्त किया जो कि सेल के लिए यहां पर आई हुई थीं।