फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   SIDHU

SIDHU

Sun, 17 Jun 2018 10:00 PM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
SIDHU
सिद्धू बोले-सैलानी केंद्रों का अंतरराष्ट्रीय स्तर प्रचार करेंगे
विज्ञापन

अमृतसर में 18 टूरिस्ट केंद्रों को अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से विकसित कराया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि गुरु नगरी में रोजाना एक लाख के करीब श्रद्धालु और सैलानी आते हैं। इसलिए अमृतसर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन केंद्र को तौर पर विकसित किया जाएगा। इतना ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय सैलानियों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा, वहीं सैलानी केंद्रों का प्रचार भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिद्धू ने कहा कि पंजाब में सैलानियों को आकर्षित करने को यहां का इतिहास, संस्कृति और हवा-पानी इसके बिल्कुल अनुकूल हैं। सरकार का प्रयास है कि यहां अधिक से अधिक सैलानी पहुंचे, जिससे पर्यटन से जुड़े कारोबार के लोगों को अधिक रोजगार के अवसर मिल सके।
विज्ञापन

रविवार को सुबह श्री दरबार साहिब को जाने वाले विरासती मार्ग, जलियां वाला बाग, दुर्गियाना मंदिर, पार्टीशन म्यूजियम, वार मेमोरियल, अटारी सीमा व अन्य स्थानों का विभाग के सीनियर अधिकारियों और माहिरों की टीम के साथ दौरा कर सैलानियों के लिए दी जाने वाली सुविधाओं पर विचार विमर्श के बाद सिद्धू ने कहा कि अमृतसर और साथ लगते क्षेत्र में 18 ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जिन्हें सैर सपाटे के तौर पर विकसित कर अंतरराष्ट्रीय टूरिस्ट एजेंसियों के जरिये प्रचार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त यहां बढ़िया और सस्ते होटल तैयार कराए जाएंगे, जो कि सैलानियों को आकर्षित करेंगे। सैर सपाटा विभाग के ये प्रोजेक्ट आने वाले दिनों में सरकार और इस उद्योग से जुड़े लोगों के लिए कमाई का साधन बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसा प्रयास है कि अमृतसर व साथ लगते जिलों को विकसित से सैलानियों को 4 से 5 दिन तक रुकने की व्यवस्था की जाएगी। पिछली सरकार की तरफ से शुरू की गई बीआरटी एस योजना को भी एक बार चलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा, जिससे लोगों का करोड़ों रु पये का लगा धन व्यर्थ न जाए।

बाक्स----
सरकारी जमीनों पर कब्’ो बर्दाश्त नहीं
सिद्धू ने स्पष्ट किया कि सरकारी स्थानों पर अवैध कब्जे नहीं होने दिए जाएंगे और सरकार की तरफ से निर्धारित किए नियमों की उल्लंघना करके कालोनियों और व्यापारिक स्थान बनाने की अनुमति किसी को भी नहीं दी जाएगी। इसको लेकर पूरे पंजाब के लोगों का साथ मेरे साथ है। वह अमृतसर के नहीं, बल्कि पूरे पंजाब के मंत्री है। पंजाब में किसी के बाप का राज नहीं हैं। लोगों ने कांग्रेस में विश्वास जताया है और सरकार भी उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेगी। इस अवसर पर सैर सपाटा विभाग के सचिव विकास प्रताप सिंह, डायरैक्टर स. शिवदुलार सिंह, सहायक डिप्टी कमिशनर श्री रविन्द्र सिंह और अन्य विभागों के अधिकारी भी उन के साथ थे।
फोटो-----
कैप्शन-श्री दरबार साहिब को जाने वाले विरासती मार्ग का दौरा करते हुए केबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू व अन्य अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed