फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   डिप्टी मेयर की कुर्सी पर बैठ कर उठाया मजाक, फोटो डाली फेसबुक पर

डिप्टी मेयर की कुर्सी पर बैठ कर उठाया मजाक, फोटो डाली फेसबुक पर

Sat, 13 Jan 2018 01:41 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
डिप्टी मेयर की कुर्सी पर बैठ कर उठाया मजाक, फोटो डाली फेसबुक पर
फोटो सहित
विज्ञापन


डिप्टी मेयर की कुर्सी पर बैठ फोटो खिंचवाई
-विनोद अग्रवाल की कुर्सी पर बैठकर फोटो खिंचवा फेसबुक पर की पोस्ट
मनीमाजरा।
नगर निगम के सेक्टर-17 स्थित कार्यालय में डिप्टी मेयर की कुर्सी पर बैठकर फोटो खिंचवाना और उसे फेसबुक पर अपलोड करना चर्चा का विषय बना रहा। शुक्रवार को डिप्टी मेयर की गैरमौजूदगी में किसी ने उनकी कुर्सी पर बैठकर फोटो खिंचवाई और फिर सोशल साइट पर अपलोड कर दिया। यही नहीं, इंदिरा कॉलोनी ईडब्ल्यूएस वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी नगर निगम कार्यालय में डिप्टी मेयर को मिलने पहुंचे तो कुर्सी पर बैठे व्यक्ति ने उनसे फूलों का गुलदस्ता भी स्वीकार किया। यह फोटो भी फेसबुक पर पोस्ट की गई है।


कोट...
मेरे आफिस में मेरी कुर्सी पर बैठकर किसने फोटो खिंचवाई और फेसबुक पर अपलोड किया, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। ऐसा करने वाले ने गलत किया है।
-विनोद अग्रवाल, डिप्टी मेयर

ऐसे समर्थक भी नहीं होने चाहिए : मोहसिन
मनीमाजरा के दुकानदार मोहसिन का कहना कि ऐसे समर्थकों को नेताओं को अपने साथ नहीं रखना चाहिए, जो पद की गरिमा को ही नहीं जानते हैं। कांग्रेसी नेता संजय भजनी, सुरजीत सिंह ढिल्लों, मनजीत सिंह बावा का कहना कि डिप्टी मेयर की कुर्सी पर बैठना संविधान के नियमों का मजाक उड़ाना है। ऐसा करने वाले के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed