फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   दोपहर को भी खुलेंगे पब्लिक टायलेट्स

दोपहर को भी खुलेंगे पब्लिक टायलेट्स

Tue, 20 Jun 2017 02:11 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
दोपहर को भी खुलेंगे पब्लिक टायलेट्स
दोपहर के समय पब्लिक टायलेट्स नहीं होंगे बंद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
अब शहर के प्रमुख पब्लिक टायलेट्स 24 घंटे के लिए खुलेंगे, जबकि अन्य पब्लिक टायलेट्स सुबह 5 से रात 11 बजे तक खुलेंगे। इसके साथ ही दोपहर के समय पार्कों के पब्लिक टायलेट बंद नहीं किए जाएंगे। निगम की ओर से जो 300 नए पब्लिक टायलेट के रखरखाव और चलाने का टेंडर अलॉट किया जाएगा, उसमें इस शर्त को शामिल किया जाएगा। मेयर आशा जसवाल ने अधिकारियों को इस शर्त को शामिल करने के निर्देश दिए हैं। अभी तक सुबह और शाम 5 से 9 बजे तक ही पब्लिक टायलेट्स खुलते हैं। पहले टेंडर के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 15 जून थी, लेकिन अब इसे 10 जुलाई कर दिया गया है।
मालूम हो कि अमर उजाला ने शहर के पब्लिक टायलेट्स की खस्ताहालत और पार्कों के पब्लिक टायलेट्स दोपहर के समय बंद होने की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसके बाद निगम ने अब यह निर्णय लिया है कि दोपहर के समय कोई भी पब्लिक टायलेट बंद नहीं होगा। मेयर आशा जसवाल का कहना है कि पब्लिक टायलेट के लिए कोई समय तय नहीं होना चाहिए। इसकी सुविधा लोगों को हर समय मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

मंडियों में भी तैनात होंगे मोबाइल टायलेट
वाटर सप्लाई कमेटी के चेयरमैन सतीश कैंथ का कहना है कि जल्द ही कमेटी की बैठक बुलाई जा रही है जिसमें शहर में लगने वाली साप्ताहिक सब्जी मंडियों में भी मोबाइल टायलेट तैनात करने का निर्णय लिया जाएगा। कैंथ का कहना है कि शहर को शौच मुक्त बनाने के लिए यह काफी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला असर
प्रमुख पब्लिक टायलेट्स 24 घंटे खुलेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed