फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   5 accused arrested including 295 grams of heroin, 27 thousand 500 rupees drug money, 4 pistols

Panchkula News: 295 ग्राम हेरोइन, 27 हजार 500 रुपये ड्रग मनी, 4 पिस्टल सहित 5 आरोपी काबू

Sat, 07 Jun 2025 11:45 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Sat, 07 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
5 accused arrested including 295 grams of heroin, 27 thousand 500 rupees drug money, 4 pistols
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। जिला पुलिस गुरदासपुर ने 295 ग्राम हेरोइन, 27 हजार 500 रुपये ड्रग मनी, 4 पिस्टल, 7 मैगजीन, 7 राउंड और 2 मामलों में भगोड़े सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसपी रजिंदर शर्मा ने बताया कि थाना सदर गुरदासपुर में दो युवकों राकेश कुमार और मनोज कुमार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इस मामले में उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी से पूछताछ के दौरान अमन कुमार और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 265 ग्राम हेरोइन, 27,500 रुपये ड्रग मनी, 1 पिस्टल, मैगजीन और 5 राउंड बरामद किए गए। उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा थाना पुराना शाला में हरमनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से 2 पिस्टल (32 बोर), 4 मैगजीन और 2 राउंड बरामद किए गए। इस मामले में केस दर्ज किया गया। जांच के दौरान हरमनप्रीत सिंह के बयान पर अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 1 पिस्टल और 2 मैगजीन बरामद किए गए। साथ ही आरोपी राकेश कुमार उर्फ एग्री, जो थाना बहरामपुर में 2 मामलों में अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किया गया था, को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि पहले भी सभी आरोपियों के खिलाफ एक या दो केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अवैध/नशीले पदार्थों का धंधा करने वालों की सूचना पुलिस को दें। इसमें शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed