फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   46 farms and guest houses in Ward-20 are illegal, instead of taking action, the corporation is waiting for the answer

Panchkula News: वार्ड-20 में 46 फार्म व गेस्ट हाउस अवैध, कार्रवाई के बजाय निगम को जवाब का इंतजार

Wed, 13 Mar 2024 03:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
46 farms and guest houses in Ward-20 are illegal, instead of taking action, the corporation is waiting for the answer
गेस्ट हाउसों ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की तरफ से सीएलयू नहीं लिया न ही नगर निगम से एनडी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। वार्ड नंबर-20 के गांव बिल्ला में करीब 46 फार्म हाउस अवैध बनाए गए हैं। यह खुलासा नगर निगम द्वारा कराए सर्वे में हुआ है। सर्वे के बाद नगर निगम ने फार्म हाउस मालिकों को नोटिस भी दिया, लेकिन निगम कार्रवाई करने की जगह फार्म हाउस मालिकों के जवाब के इंतजार में बैठा है। फार्म और गेस्ट हाउस के लिए न तो टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग से सीएलयू लिया गया है, न ही नगर निगम से एनडी (नो ड्यूज सर्टिफिकेट)। इन फार्म हाउसों को नगर निगम ने दिसंबर 2023 में आयोजित राजस्व वसूली समिति की बैठक में महज 15 दिन में तोड़ने का दावा किया था। उस समय नगर निगम के पास अवैध निर्माणों का रिकार्ड तक नहीं था। सर्वे के बाद भी नगर निगम के अधिकारी आराम से बैठे हैं।


टीबीआरएल ग्रीन बेल्ट के महज 600 मीटर के दायरे में बनाए हैं भवन
रामगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी (टीबीआरएल) के ग्रीन बेल्ट एरिया के महज 600 मीटर के दायरे में सेवानिवृत्त अधिकारियों और पूंजीपतियों ने अवैध गेस्ट हाउस बनाए हैं। यह बेहद खतरनाक हैं। यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, क्योंकि यहां टेस्टिंग के दौरान ब्लास्टिंग होती रहती है। कई बार इस एरिया में आग भी लग चुकी है।
विज्ञापन



बिल्डिंग अप्रूवल प्लान और डेवलपमेंट चार्ज के महज 40 लाख रुपये मिले
जिले में बने फार्म हाउस, मकानों और शो रूमों से बिल्डिंग अप्रूवल प्लान और डेवलपमेंट चार्ज के रूप में अब तक केवल 40 लाख रुपये नगर निगम को मिले हैं। गांव मोगीनंद से लेकर नग्गल तक बड़ी संख्या में हाईवे के आसपास शोरूम, फार्म हाउस बने हैं। इनकी डेवलपमेंट राशि और अप्रूवल राशि नगर निगम के पास जमा नहीं करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर निगम की ओर से किए गए सर्वे में वार्ड नंबर-20 के गांव बिल्ला में करीब 46 फार्म और गेस्ट हाउस अवैध बनाए गए हैं। इनके मालिकों को नोटिस का दिया गया है। उनके रिप्लाई का इंतजार किया जा रहा है। - कैलाश, जेई, नगर निगम पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed