{"_id":"686c15223a1360224b04b744","slug":"45000-rupees-were-cheated-from-google-pay-both-the-accused-arrested-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-124419-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: गूगल-पे से ठगे थे 45,000 रुपये, दोनों आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: गूगल-पे से ठगे थे 45,000 रुपये, दोनों आरोपी काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका। पुलिस ने गूगल-पे के जरिये अपने खाते में रकम ट्रांसफर कर ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही इनके कब्जे से ठगी की पूरी रकम बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार थाना कालका में 22 जून को राकेश कुमार निवासी जिला हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश (वर्तमान में किरायेदार, गांव टिपरा, कालका) ने शिकायत दी थी कि वह परवाणू की एक कंपनी में कार्यरत है। 27 मई को निजी काम से गांधी चौक कालका गया था। यहां दो युवकों ने उसे बातों में उलझाकर उसके मोबाइल में गूगल-पे के जरिये अपने खाते में 45,000 रुपये ट्रांसफर कर लिए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
इस मामले में कालका पुलिस ने पहले आरोपी 23 साल के रंजीत उराव, निवासी कमेटी घर, कालका को 30 जून को गिरफ्तार कर उससे 17,000 रुपये बरामद किए थे। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इससे पूछताछ के बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी 23 साल के पंकज, निवासी खेड़ा सीताराम, वार्ड-1, कालका को 6 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पूछताछ के बाद 27,500 रुपये बरामद कर लिए हैं। इसको भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।