{"_id":"684c4441d19134b9aa0b3cdd","slug":"45-kg-heroin-and-drug-money-worth-11-lakh-recovered-from-two-smugglers-panchkula-news-c-70-1-spkl1012-103503-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: विदेश गई पत्नी, उसके साथी से परेशान युवक ने लगाया फंदा, तीन नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: विदेश गई पत्नी, उसके साथी से परेशान युवक ने लगाया फंदा, तीन नामजद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
होशियारपुर। विदेश गई पत्नी से परेशान युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। थाना सदर की पुलिस ने पीड़ित के भाई की शिकायत पर आरोपी महिला व उसकी मां तथा महिला के दोस्त को नामजद करके मामला दर्ज लिया है।
गांव बसी बस्ती हस्त खां निवासी अमनदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके भाई जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी (34) की शादी करीब 13 साल पहले गांव अलहाबाद की निवासी प्रियंका पुत्री सुरजीत सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके भाई के घर एक लड़के ने जन्म लिया जो इस समय 9 वर्ष का है। करीब 6 महीने पहले प्रियंका मलयेशिया चली गई थी। उसका भाई जब अपनी पत्नी को फोन करता था तो वो कहती कि वो वापस नहीं आएगी, क्योंकि वो विशाल नामक युवक के साथ रह रही है।
उसकी भाभी व्हाट्सएप पर विशाल के साथ फोटो अपने पति को भेजकर परेशान करते थी। उसके मुताबिक घटना वाले दिन जब उसका भाई सुबह कमरे से बाहर नहीं आया तो उसने भतीजे को देखने के लिए भेजा। इस दौरान उसके भतीजे ने आकर बताया कि जसप्रीत सिंह ने कमरे में फंदा लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस दौरान उसने जब अपने भाई का फोन चैक किया तो रिकॉडिंग में उसके भाई ने कहा कि वो अपनी पत्नी प्रियंका व सास संतोष कुमारी तथा विशाल से परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।