फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   44 lakh families covered under Ayushman Bharat Chief Minister Scheme

Panchkula News: आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्कीम के तहत 44 लाख परिवार कवर

Sat, 29 Jul 2023 01:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
44 lakh families covered under Ayushman Bharat Chief Minister Scheme
चंडगढ़। पंजाब में मौजूदा समय में आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के अधीन 44 लाख परिवार कवर हो रहे हैं। स्कीम में सूबे के 900 से अधिक सार्वजनिक और निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है। यह अस्पताल 1579 उपचार पैकेज लोगों को मुहैया करवा रहे हैं। इसके अतिरिक्त लाभार्थी पूरे भारत में सूचीबद्ध अस्पतालों में इलाज का लाभ उठा सकते हैं। यह बात शुक्रवार को पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह ने कही। इस मौके उन्होंने पंजाब भवन से सात जागरूकता वैनों को हरी झंडी देकर रवाना किया। यह योजना प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये का बीमा कवरेज प्रदान करती है। सेहत मंत्री ने बताया कि इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य स्कीम का ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच को बढ़ाना है ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को इस प्रमुख योजना का लाभ मिल सके। पंजाब की 70 प्रतिशत पात्र आबादी पहले ही इस योजना में नामांकित हो चुकी है और इस जागरूकता अभियान के साथ पंजाब का लक्ष्य सौ प्रतिशत पात्र आबादी को कवर करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed