फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   420 policemen stationed around the court on threat to blow up the court

चंडीगढ़ः हाईकोर्ट और जिला अदालत को उड़ाने की धमकी, 420 पुलिसकर्मी चप्पे-चप्पे पर तैनात

Wed, 30 Oct 2019 01:02 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 30 Oct 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
420 policemen stationed around the court on threat to blow up the court
हाईकोर्ट परिसर में सुरक्षा जांचते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट और जिला अदालत को उड़ाने की धमकी मिलने से चंडीगढ़ पुलिस मंगलवार को चप्पे-चप्पे पर तैनात रही। यहां करीब 420 पुलिसकर्मी तैनात रहे। वहां से आने-जाने वाले लोगों की जांच की गई। इसके साथ वाहनों की चेकिंग की गई।
विज्ञापन


उधर, पुलिस अभी तक पत्र भेजने वाले का सुराग नहीं लगा सकी है। पत्र में 12.18 बजे जिला अदालत और 12.28 बजे हाईकोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई थी। गौरतलब है कि बीते 23 अक्तूबर को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एनके नंदा को धमकी भरा पत्र मिलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी।
विज्ञापन


बता दें कि बीते सोमवार को भी पुलिस ने सेक्टर-43 बस स्टैंड, जिला अदालत और हाईकोर्ट परिसर में चेकिंग की थी। इसके साथ ही कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ की गई थी। पत्र को मिले करीब एक हफ्ते का समय बीत चुका है। हैरानी की बात है कि चंडीगढ़ पुलिस अभी तक पत्र भेजने वाले का पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed