फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   4.2 mm of rain in half an hour, 4.2 mm of rain in half an hour, problems due to water logging

Panchkula News: आधे घंटे में 4.2 एमएम बारिश, जलभराव से हुई परेशानी

Mon, 26 Jun 2023 01:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
4.2 mm of rain in half an hour, 4.2 mm of rain in half an hour, problems due to water logging
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। मानसून की शुरुआत में आई बारिश ने शहरवासियों को गर्मी से राहत दिलाई। वहीं दूसरी ओर शहर में हुए जलभराव के कारण जहां नगर निगम के दावों की पोल खुली, वहीं लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 4.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि ठंडी हवा चलने के कारण लोगों को जरा भी गर्मी महसूस नहीं हुई। बादलों की गड़गड़ाहट के साथ रविवार सुबह करीब 6.45 बजे बारिश शुरू हुई थी। करीब 20 मिनट तक बारिश जारी रही और उसके बाद इतनी ही देर हल्की फुहारें भी गिरी। इससे मौसम में ठंडक घुल गई। वहीं शहर के सेक्टर-19, फेस-1, फेस-1, बस स्टैंड चौक, अमर टैक्स, गांधी कॉलोनी और राजीव कॉलोनी सहित कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बनी।

नगर निगम के दावों की खुली पोल
रविवार को आई 4.2 एमएम बारिश ने ही नगर निगम के दावों की पोल खोलकर रख दी। रोड गलियों की सफाई और बरसाती पानी की निकासी के प्रबंधों की हकीकत सामने आ गई। वाहन चालकों को पानी से गुजरना पड़ा। वहीं पैदल चलने वाले लोगों और भी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री का अंतर
बारिश के कारण पिछले सप्ताह की अपेक्षा अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। दोनों के बीच केवल 6 डिग्री का ही अंतर रहा। ठंड होने के कारण लोगों ने ऐसी और कूलर से परहेज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed