{"_id":"5cc60879bdec220788125d04","slug":"41556482169-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 मई को जन्म लेने वाले मतदाता हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 मई को जन्म लेने वाले मतदाता हुए सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. बलकार सिंह ने रविवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले के ऐसे मतदाताओं को सम्मानित किया, जिनका जन्म 12 मई को हुआ है। ऐसे मतदाता को निर्वाचन कार्यालय की ओर से टी-शर्ट व टोपी देकर सम्मानित किया गया। उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा पहली बार इस तरह का सराहनीय प्रयास किया गया है और यह प्रयास केवल हरियाणा में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के सभी जिले में कार्यक्रम आयोजित करके ऐसे मतदाता जिनका जन्मदिन लोकसभा चुनाव की तिथि 12 मई को पड़ता है ऐसे सभी लोगों को सम्मानित किया जा रहा है।
उपायुक्त ने कहा कि इस तिथि को जन्म लेने वाले मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों में अपना विशेष योगदान दें और एक एंबेसडर की भूमिका अदा करें। एसडीएम पंकज सेतिया ने मतदाताओं को वीवी पैट मशीन के उपयोग की जानकारी दी। मतदाताओं को बारी-बारी से बुलाकर वीवी पेट मशीन से बटन भी दबवाया। इसके अलावा अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह, एसडीएम पंकज सेतिया ने भी प्रतिभागियों को जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सहयोग देने की अपील की।