{"_id":"5c61dd15bdec227365149898","slug":"41549917461-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैगिंक गिरने पर प्रशासक ने जताई नारजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैगिंक गिरने पर प्रशासक ने जताई नारजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ की रैंकिंग गिरने पर प्रशासक ने जताई नाराजगी
सबहेड
यूटी सचिवालय अचानक पहुंचे बदनौर, अफसरों को दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सोमवार को अचानक यूटी सचिवालय पहुंचे प्रशासक वीपी सिंह ने अधिकारियों के साथ मीटिंग ली। जानकारी के अनुसार, प्रशासक स्मार्ट सिटी की रैंकिंग 67वें स्थान पर पहुंचने से नाराज भी दिखे। उन्होंने अधिकारियों से अपने-अपने विभागों में केंद्र सरकार की ओर से जारी स्कीमों में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही एडवाइजरी कमेटी की आगामी 14 फरवरी को होने वाली मीटिंग में प्रस्तावित मुद्दों पर फाइनल मुहर लगाने पर चर्चा हुई।
एजूकेशन सचिव बीएल शर्मा से उन्होंने हाल ही में केंद्र की ओर से 10 प्रतिशत सवर्ण आरक्षण को कालेज, यूनिवर्सिटी व स्कूलों इत्यादि में लागू करने की हिदायत दी। इसी तरह ईडब्लयूएस के 25 प्रतिशत कोटे को स्कूलों में लागू करने को कहा। कुछ सुप्रीम कोर्ट के शिक्षा के क्षेत्र को लेकर जरूरी आर्डर थे, जिन्हें तुरंत लागू करने को कहा गया। इसके अलावा अन्य विभागों के कामों का भी बदनौर ने जायजा लिया और रूटीन की फाइलों में तेजी लाने को कहा। जिससे कि लोकसभा चुनाव से पहले जो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट हैं उन पर काम आगे बढ़ पाए।
प्रशासक ने आम लोगों से जुड़े मसलों पर तुरंत हल करने की भी अधिकारियों को हिदायत दी। व्यापारियों की समस्याएं हल करने को फाइनेंस सेक्रेटरी अजोय कुमार सिन्हा की अगुवाई में जो कमेटी बनी है, उसको लेकर तुरंत हल निकालने को उन्होंने कहा। कुछ मसलों पर मामला फिलहाल फंसा हुआ है। इसमें मिसयूज पेनाल्टी सबसे ऊपर है। 14 फरवरी को एडवाइजरी कौंसिल की बैठक में जो मसले आने हैं, उस पर भी अधिकारियों से चर्चा हुई। बैठक में एडवाइजर मनोज परिदा, प्रिंसिपल होम सेक्रेट्री अरुण गुप्ता, फाइनेंस सेक्रेटरी अजोय कुमार सिन्हा, डीसी मनदीप सिंह बराड़, एजूकेशन सेक्रेट्री बीएल शर्मा, स्पेशल सेक्रेट्री होम जितेंद्र यादव सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।