फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   विवाहिता की मौत पर पति समेत अन्य के खिलाफ प्रदर्शन

विवाहिता की मौत पर पति समेत अन्य के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 01 Mar 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता की मौत पर पति समेत अन्य के खिलाफ प्रदर्शन
हिमाचल (कांगड़ा) के ध्यानार्थ.......
विज्ञापन


विवाहिता की हत्या में पति के खिलाफ केस दर्ज
- बीते दिन समाना स्थित भाखड़ा नहर में मिला था शव
- हिमाचल के कांगड़ा की रहने वाली नीतिका सेक्टर-45 से थी लापता
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
सेक्टर-45 से पिछले कुछ दिनों से लापता नीतिका की मौत के मामले में सेक्टर-34 थाना पुलिस ने पति हेमंत कुमार और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने हिमाचल के कांगड़ा की रहने वाली नीतिका के पिता सुरेंद्र शर्मा की शिकायत पर केस दर्ज किया है। मंगलवार को नीतिका का शव समाना स्थित भाखड़ा नहर से मिला था।
बुधवार शाम को पुलिस ने जीएमसीएच-32 में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। एसएचओ सेक्टर-34 अजय कुमार के अनुसार पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर मृतका के पति हेमंत कुमार व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नीतिका का शव देखकर एक स्थानीय व्यक्ति ने उसके पिता सुरेंद्र शर्मा को सूचना दी थी। इसके बाद वह वहां पहुंचे और बेटी के शव की शिनाख्त की। बुधवार को सुरेंद्र शर्मा और परिवार के अन्य सदस्य बुडै़ल चौकी पहुंचे। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका पति और ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद से ही परेशान कर रहे थे। उन्होंने पुलिस से नीतिका के पति हेमंत और ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। पुलिस के मामला न दर्ज किए जाने पर उन्होंने चौकी के बाहर एकत्र होकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
नीतिका सेक्टर-44 स्थित एक निजी अस्पताल में नर्स थी। 17 फरवरी को वह घर से अस्पताल के लिए निकली थी, लेकिन घर नहीं पहुंची। इसी दिन नीतिका की बात परिजनों से हुई थी। शाम के समय जब नीतिका घर नहीं लौटी तो पति हेमंत ने 18 फरवरी को उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी। हेमंत ने ही नीतिका के पिता सुरेंद्र शर्मा को इस बारे में मोबाइल पर कॉल कर जानकारी दी थी। इसके बाद सुरेंद्र ने पुलिस की मदद से नीतिका की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सुरेंद्र शर्मा और उनका परिवार भाखड़ा नहर के किनारे लगातार नीतिका की तलाश कर रहा था। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर और नीतिका की फोटो नहर के आसपास लोगों को दी हुई थी। सोमवार को समाना के समीप भाखड़ा नहर के पास से एक महिला का शव मिलने के बारे में सुरेंद्र को किसी व्यक्ति ने सूचना दी।


कोट
पुलिस ने मृतका के पिता सुरेंद्र शर्मा की शिकायत पर पति हेमंत कुमार व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (बी) और 34 के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- अजय कुमार. एसएचओ, सेक्टर-34
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed