फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   विकास आया जेल से बाहर

विकास आया जेल से बाहर

Sat, 13 Jan 2018 01:37 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
विकास आया जेल से बाहर
फोटो ट्रैक पर सेव है...
विज्ञापन


‘अभी कुछ नहीं कहना चाहता, मामला कोर्ट में है’
- पांच महीने में पहली बार विकास बराला ने मामले में मीडिया के सामने कुछ कहा
- शुक्रवार शाम 7.25 पर बुड़ैल जेल से आया बाहर, 7.35 पर परिजन गाड़ी में लेकर रवाना
- जेल से बाहर आने के बाद मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गया मंदिर
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
‘अभी कुछ नहीं कहना चाहता, मामला कोर्ट में है’। सॉरी नो कमेंट प्लीज...। आईएएस वीएस कुंडू की बेटी वर्णिका कुंडू से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला ने शुक्रवार शाम 7.25 बजे जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद पहली बार मामले में सिर्फ इतना ही कहा। इसके बाद करीब 7.35 बजे उसे परिवार के सदस्य और मित्र कार में लेकर चले गए। इस दौरान विकास ने मीडिया के सवालों से बचने का प्रयास किया और पूरी तरह से चुप्पी साधे रखी।
पांच महीने से अधिक समय तक जेल में रहने के बाद विकास बराला को वीरवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत के आदेश हो गए थे। शुक्रवार को जिला अदालत में 50 हजार रुपये के बेल बॉन्ड भरने के बाद उसे जेल से रिहा करने के आदेश जारी हुए। वहीं, एसीजेएम कोर्ट ने उसकी जमानत देने वाले श्योरिटी से एफिडेविट में लिखवाया है कि वह बिना कोर्ट की इजाजत के विदेश नहीं जाएगा। कोर्ट में विकास की जमानत के बेल बॉन्ड भरने वालों में श्योरिटी में उसके परिवार से कोई नहीं था। उसके किसी जानकार के जरिए ही श्योरिटी भरवाई गई है।
विज्ञापन


जेल से निकलने पर सीधा गया मंदिर
विकास बराला जेल से बाहर आने के बाद वह सीधा मंदिर गया। वहां उसकी मां इंतजार कर रही थी। वहीं वह मां और परिवार के अन्य सदस्यों से मिला। इसके बाद वह घर के लिए निकल गया। हालांकि, वह कहां गया इस बारे में किसी को कुछ नहीं पता।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल से बाहर आने के बाद मीडिया में बयान जारी
विकास के जेल से बाहर आने के चंद मिनट बाद ही मीडिया में उसके नाम से बयान जारी हो गया। इसमें उसने खुद को सौ फीसदी बेकसूर होने की बात कही। विकास की ओर से जारी बयान को लेकर उसके पिता सुभाष बराला से फोन पर बातचीत करनी चाही गई तो उनके पीए ने बताया कि वह लोग जेल के बाद मंदिर तो गए थे, लेकिन उसके बयान को लेकर जारी प्रेस रिलीज की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

बदले चेहरे के भाव
शाम 7.25 बजे जैसे ही विकास बुड़ैल जेल गेट से पीछे के रास्ते बाहर निकला तो मीडियाकर्मियों ने उसे घेर लिया और उससे सवाल करने लगे। मीडिया को देख उसके चेहरे पर शिकन थी, लेकिन इसी दौरान उसके मित्र और पारिवारिक सदस्यों को देख उसके चेहरे पर थोड़ा सुकून आया। उन्होंने विकास को पूरी तरह से घेर लिया और उसे मीडिया के सवालों से बचाते हुए कार में बैठाकर निकल गए।


आशीष ने दायर की जमानत याचिका
विकास को जमानत मिलने के बाद आशीष कुमार की ओर से उनके एडवोकेट ने शुक्रवार को जिला अदालत में उसकी जमानत याचिका दाखिल कर दी। याचिका पर सोमवार को अदालत में सुनर्वाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed