फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   41.48 crore loan of 10 thousand SC youth will be waived

राहत : 10 हजार एससी युवाओं का 41.48 करोड़ का कर्जा होगा माफ, स्वरोजगार के लिए दिए थे 50-50 हजार रुपये

Mon, 13 Sep 2021 01:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
41.48 crore loan of 10 thousand SC youth will be waived
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने सूबे के 10151 एससी युवाओं को बड़ी राहत देते हुए 50-50 हजार के कुल 41.48 करोड़ रुपये के कर्जे माफ करने का फैसला किया है। सरकार की ओर से पात्र युवाओं को स्वरोजगार के लिए यह कर्ज दिया था। सरकार अपने चार साल के कार्यकाल में 8662 एससी युवाओं को 8202.26 लाख का स्वरोजगार के लिए कर्ज दे चुकी है।
विज्ञापन

सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने बताया कि सरकार अनुसूचित जाति विकास और वित्त निगम द्वारा राज्य के युवाओं को स्वरोजगार के लिए हर तरह के कर्ज में से 50-50 हजार रुपये देती है। एससी कारपोरेशन द्वारा राज्य के युवाओं को कम ब्याज दर पर मुहैया करवाए जाने वाले कर्ज की वसूली दर लगभग 77 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं द्वारा स्वरोजगार के लिए गए कर्ज को व्यापार का फेल होना, लाभार्थी की मौत होना, घर में कोई कमाने वाला न होना और कोविड-19 के कारण पैदा हुए हालात के कारण लौटाने में मुश्किल आ रही थी। युवाओं को इस परेशानी से निकालने के लिए यह कर्ज राहत देने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन

धर्मसोत ने बताया कि मौजूदा पंजाब सरकार पहले भी 14,260 एससी कर्जदारों के 45.41 करोड़ रुपये माफ कर चुकी है। एससी कारपोरेशन का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जातियों से संबंधित बेरोजगार युवाओं को कम ब्याज दर पर स्वरोजगार धंधे जैसे कि डेयरी फॉर्म, किराना दुकान, कपड़े की दुकान, शटरिंग का काम, लकड़ी का काम, उच्च विद्या कर्जे के लिए कम ब्याज दर पर कर्ज मुहैया करावाना है, जिससे इनके आर्थिक स्तर को ऊपर उठाया जा सके और इनको गरीबी रेखा से बाहर निकाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed