फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   394 young men willing to serve the country

394 जवान देश की सेवा को तैयार

Tue, 08 Oct 2013 01:49 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 08 Oct 2013 01:49 AM IST
विज्ञापन
394 young men willing to serve the country
सेक्टर 26 स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के मदनपुर कैंप के परेड मैदान में सोमवार को धैर्य, दृढ़ता, कर्म और निष्ठा के मिशाल के रूप में 394 नवआरक्षकों में देश की सेवा का जज्बा दिखाई दिया।
विज्ञापन


 मौका था, दीक्षांत एवं शपथ ग्रहण समारोह का। इस मौके पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के अपर महानिदेशक डॉ. महबूब आलम ने बतौर मुख्य अतिथि परेड की सलामी ली।
विज्ञापन


उन्होेंने कहा कि पिछले कई वर्षो से जवानों को आधुनिक तकनीक से लैस किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि परेड में शामिल हुए नए प्रशिक्षार्थियों ने 50वीं वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल रामगढ़ में सेनानी राणा युद्धवीर सिंह संधु के नेतृत्व में 44 सप्ताह का प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह प्रशिक्षार्थी सोमवार को देश की सेवा करने की शपथ ग्रहण करते हुए बल की मुख्य धारा में शामिल हुए। इस मौके पर परेड के साथ-साथ आईटीबीपी नार्थ वेस्ट फ्रंटियर के ब्रास बैंड ने मनोहारी धुन के साथ प्रदर्शन किया।

प्रशिक्षण के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थियों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। पीटी में प्रथम चंदन पांडे, फायरिंग में सुनील कुमार, वैपन में अमरजीत यादव, ड्रिल में कपिल कटेवा साथ ही ओवरआल बेस्ट सिपाही का खिताब मनीष गहलावत ने हासिल किया।


इसमें राजस्थान से 138, हरियाणा से 82, उत्तर प्रदेश से 140, हिमाचल प्रदेश, महराष्ट, आंध्रप्रदेश, केरला, कर्नाटका एवं दिल्ली से क्रमश: एक-एक, जम्मू व कश्मीर से 18 और बिहार से 4, मध्यप्रदेश से एक प्रशिक्षणार्थी शामिल हैं। इस अवसर पर उत्तर पश्चिम सीमांत क्षेत्र बल के महानिरीक्षक  अरविंद कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों सहित नवआरक्षकों के परिजन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed