{"_id":"6924c4de5795f6a60c0f4f3c","slug":"36-units-of-blood-collected-at-the-camp-held-at-mansa-devi-temple-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-20475-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मनसा देवी मंदिर में लगे शिविर में 36 यूनिट रक्त एकत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मनसा देवी मंदिर में लगे शिविर में 36 यूनिट रक्त एकत्रित
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर में विश्वास फाउंडेशन ने श्राइन बोर्ड और इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में सिविल अस्पताल सेक्टर-6 की टीम ने डॉक्टर अमित सम्मी की देखरेख में 36 यूनिट रक्त एकत्र किया।
रक्तदान से पहले डॉक्टरों की टीम ने सभी रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच की। शिविर में कुल 43 डोनर्स ने पंजीकरण कराया जिनमें से सात को स्वास्थ्य कारणों से रक्तदान की अनुमति नहीं दी गई। सभी योग्य रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विश्वास फाउंडेशन से साध्वी नीलिमा विश्वास, श्याम सुंदर साहनी, सत्य भूषण खुराना, नर्सिंग ऑफिसर वीना रानी, ब्लड बैंक स्टाफ सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।