{"_id":"5db4ad7e8ebc3e93dd490abf","slug":"350-jawans-will-be-deployed-under-your-protection-on-diwali-pkl-office-news-pkl3550514106","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर आपकी सुरक्षा में तैनात होंगे 350 जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर आपकी सुरक्षा में तैनात होंगे 350 जवान
विज्ञापन
पंचकूला। दिवाली पर शहर के लोगों की सुरक्षा के लिए 350 जवान तैनात रहेंगे। शहर में चप्पे-चप्पे पर रहेगी। शहरवासियों की सुरक्षा के मद्देनजर नशे मेें गाड़ी चलाने, ओवर स्पीड, बिना हेलमेट चलने के लिए सामान्य नाके लागए गए हैं। पुलिस की टो वैन भी रहेगी। पंचकूला डीसीपी कमलदीप गोयल ने बताया कि शहर के लोगों की सुरक्षा व्यवस्था सही तरीके से की जाएगी। शहर में पीसीआर और राइडर की गाड़ियां भी तैनात रहेंगी। उन्होंने बताया कि किसी को कोई समस्या है तो वह पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर सकता है।
रात दस बजे के बाद पटाखे जलाए तो दर्ज होगी एफआईआर
पंचकूला डीसीपी कमलदीप गोयल ने बताया कि रात आठ से दस बजे तक ही पटाखा जलाया जाएगा। इसके बाद पटाखा न जलाएं। अगर रात दस बजे के बाद पटाखा किसी ने जलाया तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की ओर से शहर में नाके लगाए जाएंगे। किसी प्रकार की अगर कोई खामी सामने आएगी तो पुलिस की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की ओर से पूरी मुस्तैदी बरती जाएगी।
सभी जगह रहेगी गश्त
पुलिस की ओर से सभी जगह शहर में गश्त रहेगी। सेक्टर के अंदर , मार्केट सहित सभी जगह गश्त रखी जाएगी। सीसीटीवी कैमरे भी लोगों पर नजर रखेंगे। पुलिस की पीसीआर भी गश्त पर रहेगी।