फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   35 tola ornaments including two lakh cash stolen

दो लाख नकद सहित 35 तोले गहने हुए चोरी

विज्ञापन
35 tola ornaments including two lakh cash stolen
पठानकोट। रिश्तेदार के अंतिम संस्कार के लिए पठानकोट पहुंचे गांव नवां गुगरां निवासी रिटायर्ड अध्यापक के घर से चोरों ने 2 लाख रुपये नगद और 35 तोले सोना चोरी कर लिया। थाना सुजानपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव नवां गुगरां निवासी रिटायर्ड अध्यापक गोपाल शर्मा और उनके बेटे प्रशांत शर्मा ने बताया कि पठानकोट निवासी उनके किसी रिश्तेदार की मौत हुई थी। वह दोपहर को सभी सदस्यों सहित घर को ताला लगाकर पठानकोट आए थे। वह शाम घर लौटे और मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर अंदर गए। घर के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा था और घर के अंदर की अलमारी और बेड बॉक्स खुले थे। उन्होंने चेक किया तो 35 तोले गहने और 2 लाख रुपये नगदी समेत अन्य सामान चोरी हो चुका था। प्रशांत शर्मा ने बताया कि उन्हें शक है कि चोर घर के पिछली तरफ से अंदर घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने घर में हुई चोरी की शिकायत सुजानपुर पुलिस से की है। उधर, सुजानपुर थाना प्रभारी सुरिंदर सिंह का कहना है कि चोरी की शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed