फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   35 percent people of Punjab suffer from hyper tension

पंजाब के ३५ प्रतिशत लोग हाईपर टेंशन के शिकार

Mon, 17 Feb 2020 08:54 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
35 percent people of Punjab suffer from hyper tension
चंडीगढ़। भारत में सबसे ज्यादा हाईपर टेंशन के मरीज पंजाब में हैं। यहां स्थिति इतनी चिंताजनक है कि अगर इस पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया तो इसे रोकना मुश्किल होगा। भारत में हाईपर टेंशन के मरीजों का प्रतिशत 25 है, जबकि पंजाब में यह आंकड़ा 35 तक पहुंच चुका है। लोग अब भी इससे अनजान हैं। उन्हें इसके बारे में विस्तार से बताने के लिए व्यापक स्तर पर स्क्रीनिंग की जरूरत है। ये बातें पीजीआई के कम्युनिटी मेडिसिन एंड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ क ी ओर से सोमवार को आयोजित संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने कहीं। उनका कहना था कि इस बीमारी से अनजान लोग अनजाने में इसकी चपेट में आ रहे हैं, जिसे जानकारी होने पर समय रहते रोका जा सकता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर पीजीआई एडवांस कार्डियक सेंटर के प्रो. राजेश विजयवर्गीय ने बताया कि हाईपर टेंशन की वजह से हृदय रोग से होने वाली मौतों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। भारत में इसका आंकड़ा 20 और पंजाब में 50 प्रतिशत तक पहुंच गया है। उनका कहना था कि इसके लिए सीधे तौर पर हाई ब्लड प्रेशर ही जिम्मेदार है। यह समस्या युवाओं में तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन

वहीं, प्रो. विकास सूरी ने इससे बचाव के लिए 18 साल से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति को अपने ब्लड प्रेशर की जांच करवाने को कहा। कार्यक्रम में कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, नेत्र रोग, न्यूरोलॉजी और डायटेटिक्स के विशेषज्ञों ने हृदय रोग, मधुमेह, गुर्दे की बीमारी पर ब्लड प्रेशर के प्रभाव पर चर्चा की। पीजीआई की डायटीशियन डॉ. नैंसी साहनी ने वजन पर नियंत्रण और नमक के कम प्रयोग करने की सलाह दी। वहीं न्यूरोलॉजी विभाग के प्रो. अक्षय आनंद ने इसके इलाज में माइंड बॉडी मेडिसिन को बेहद कारगर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed