फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   32 lakh cheated in the name of getting loan, case filed against six including Anil Bhalla

लोन दिलाने के नाम पर 32 लाख ठगे, अनिल भल्ला समेत छह पर केस दर्ज

Tue, 26 Jul 2022 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
32 lakh cheated in the name of getting loan, case filed against six including Anil Bhalla
पंचकूला। ढकोली निवासी महिला और उसके पति को बैंक से लोन दिलाने के नाम पर 32 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपियों में अनिल भल्ला, आकाश भल्ला, साहिल भल्ला, नरेंद्र खिलन समेत दो अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। सेक्टर-5 पुलिस ने महिला की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, ढकोली निवासी जसमीत कौर ने शिकायत में बताया कि उनका पंजाब के मुबारकपुर में पेट्रोल पंप है।
विज्ञापन

जून 2020 में उनके पेट्रोल पंप पर पंचकूला निवासी शिव सूद उनके पति बलविंदर सिंह से मिले। मुलाकात के दौरान शिव सूद ने उनके पति को लोन दिलवाने की बात कही। उसने कहा कि उसके ट्राइसिटी के बड़े फाइनेंसर अनिल भल्ला जैसे लोगों के साथ संपर्क है। वह लोन दिलवा देगा। इसके बाद शिव सूद ने पीड़िता के पति को नरेंद्र खिल्लन के पंचकूला सेक्टर 10 स्थित आवास पर मिलने के लिए बुलाया। कुछ दिनों बाद पीड़िता के पति नरेंद्र खिलन के घर पहुंचा।
विज्ञापन

वहां पर अनिल भल्ला, आकाश भल्ला, साहिल भल्ला, शिवसूद, नरेंद्र खिलन सभी मिले। पीड़िता के पति ने अपनी बात रखी और कहा कि उन्हें 10 से 15 लाख रुपये की जरूरत है। आरोपियों ने पीड़िता और उसके पति के नाम के 8-8 ब्लैंक चेक, खाली स्टांप पेपर पर साइन, दो आईडी, ढकोली स्थित फ्लैट के कागज सहित कुछ और कागजात लेकर शुरूआत में चार लाख रुपये दिए। उसके बाद दो किश्तों में 11 लाख रुपये दिये। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने दो माह के भीतर करीब 50 लाख रुपये का लोन करवाने का वायदा किया था, लेकिन समय बीतने के बावजूद लोन नहीं करवा पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद पीड़िता ने अपने कागजात मांगे ताकि वह लोन की राशि के लिए कहीं और बात कर सके। हैरानी की बात यह रही कि आरोपियों ने ना ही उनके कागजात, ब्लैंक चेक दिए बल्कि उनके फ्लैट का फर्जी सेलडीड बनाकर बेचने की तैयारी कर ली। साथ ही पीड़िता के ब्लैंक चेक को किसी अनजान दो लोगों को देकर उसे बैंक में लगाने के लिए कहा जोकि बाउंस हो गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 15 लाख के चक्कर में उनसे आरोपियों ने 57 लाख रुपये जबरन वसूले। इसके बाद मामले की शिकायत पंचकूला पुलिस में दी।

अनिल भल्ला के खिलाफ अब तक हैं 11 मामले दर्ज
अब तक शहर के तीन अलग-अलग थानों में अनिल भल्ला के खिलाफ 11 मामले दर्ज हो चुके हैं। अब उसके खिलाफ 50 से ज्यादा लोगों की शिकायतें हैं। अवैध वसूली और धोखाधड़ी जिसमें जांच चल रही है। - सुरेंद्र सिंह, एसीपी, एसआईटी इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed