{"_id":"60cb7ad88ebc3e2c5501dc0f","slug":"32-died-due-to-corona-infection-in-punjab-726-new-cases-came-panchkula-news-pkl4170203151","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में कोरोना संक्रमण से 32 की मौत, 726 नए मामले आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में कोरोना संक्रमण से 32 की मौत, 726 नए मामले आए
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना से वीरवार को 32 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। संक्रमण के 726 नए मामले सामने आए हैं। अस्पतालों में भर्ती 164 संक्रमितों की हालत गंभीर बनी हुई है। अब तक सूबे में 15738 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वीरवार को अमृतसर में 2, बरनाला में 1, बठिंडा में 3, फरीदकोट में 2, फाजिल्का में 2, फिरोजपुर में 1, फतेहगढ़ साहिब में 1, गुरदासपुर में 1, होशियारपुर में 2, जालंधर में 3, लुधियाना में 3, पठानकोट में 1, पटियाला में 2, रोपड़ में 1, संगरूर में 1, मोहाली में 2 और तरनतारन में 4 मरीजों की जान चली गई।
ब्लैक फंगस से एक की मौत, 12 नए मामले आए
पंजाब में ब्लैक फंगस से वीरवार को एक संक्रमित ने दम तोड़ दिया। 12 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अब तक ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीजों की संख्या 479 पहुंच गई है। 422 मामले पंजाब से संबंधित हैं, अन्य 57 मामले दूसरे राज्यों के बताए जा रहे हैं। अब तक ब्लैक फंगस से राज्य में 51 लोगों की मौत हो चुकी है।