फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सलमान खान

सलमान खान

Fri, 01 Mar 2019 02:34 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 01 Mar 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
सलमान खान
फोटो सहित
विज्ञापन


बच्चों की एक आवाज पर मैच छोड़ दौडे़ आए बजरंगी भाईजान..खिंचवाई सेल्फी

-सलमान के प्रति दीवानगी.. स्टेडियम सलमान... सलमान से गूंजा, फैंस हुए क्रेजी, सलमान ने किया सबका अभिवादन
-सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग में अपने छोटे भाई सोहेल खान की टीम मुंबई हीरोज का हौसला बढ़ाने पहुंचे क्रिकेट स्टेडियम

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सुपरस्टार सलमान खान को ऐसे ही बड़ा दिलवाला और बच्चों का चहेता नहीं कहा जाता है। उनकी इस जिंदादिली की मिसाल सेक्टर- 16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में देखने को मिली। वे वीरवार को यहां सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग में अपने छोटे भाई सुहैल खान की टीम मुंबई हीरोज का हौसला बढ़ाने पहुंचे। हुआ यूं कि धनास, रामदरबार और बापूधाम कॉलोनी के आठ से 11 साल के 200 बच्चे सलमान से मिलने स्टेडियम पहुंचे। अपने चहेते स्टार को देखकर क्रेजी बच्चे सलमान... सलमान कहकर चिल्लाने लगे। बच्चों का यह क्रेज देखकर सलमान खुद को नहीं रोक पाए और मैच को बीच में छोड़कर बच्चों के पास आ गए। उन्होंने बच्चों से न सिर्फ हाथ मिलाया बल्कि उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। बच्चे सलमान से मिलने के बाद काफी खुश नजर आए। हो भी क्यों न.. कई बच्चों ने बताया कि भाईजान से मिलने के लिए वे होम वर्क छोड़ कर आए हैं। तो कई ऐसे बच्चे भी थे जो घर बिना बताए अपने दोस्तों के साथ सलमान की एक झलक देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे।

स्टेडियम सलमान.. सलमान.. से गूंजा
वीरवार को शाम साढे़ पांच बजे सलमान स्टेडियम पहुंचे। जैसे ही सलमान मैच देखने ग्राउंड में आए उनको देखते ही सलमान.. सलमान.. से पूरा स्टेडियम गूंज उठा। वे सबसे पहले ग्राउंड में दर्शकों से मिलने आए और फिर ड्रेसिंग रूम में चले गए। बीस मिनट के बाद सलमान ग्राउंड में आये और मैच देखने लगे।
विज्ञापन


सलमान को देखने के लिए खुद सेलेब्रिटीज लग गए
सुपरस्टार सलमान जैसे ही ग्राउंड में आए उनको देखने के लिए दशकों में ही नही सेलेब्रिटीज में भी क्रेज देखने को मिला। सभी उनके साथ चाय पीने ड्रेसिंग रूम में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच के हीरो रहे सलमान
मशहूर अभिनेता सोनू सूद, बोनी कपूर सुनील शेट्टी, रितेश देशमुख, मनोज तिवारी, रैपर बादशाह, जस्सी गिल और तमाम सितारों में बीच सलमान की एंट्री भारी पड़ी। सलमान को ही सभी की आंखें तलाशती रही। वे रात अपनी टीम का मैच देखकर ही निकले।


सिटी की ठंड का भी आनंद लिया सलमान ने
सिटी की ठंड का भी सलमान ने जमकर आनंद लिया। सलमान ने मैच कुछ समय ग्राउंड में देखा तो ज्यादा समय वीवीआईपी लांच की बालकोनी में बैठ कर देखा।

सलमान के हाथों मैच ऑफ मैच का अवार्ड दिया
टूर्नामेंट के दूसरे दिन मैच ऑफ मैच का अवार्ड सेरेमनी में सलमान खान मैन गेस्ट थे। उन्होंने मुंबई हीरोज टीम के खिलाड़ी अभिनेता अपूर्वा को मैन ऑफ द मैच अवार्ड दिया। हंसते हुए अपूर्वा ने कहा कि सलमान आज हमारे लिए लक्की साबित हुए। कहीं बार उनके आने से हम मैच भी हारे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed