फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पहली बार यहां नहीं पड़ेंगे वोट

पहली बार यहां नहीं पड़ेंगे वोट

Mon, 21 Jan 2019 02:02 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 21 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
पहली बार यहां नहीं पड़ेंगे वोट
पहली बार बाल सुधार गृह में नहीं डाले जाएंगे वोट
विज्ञापन

- बच्चों की सुरक्षा को लेकर जुवेनाइल होम के अधिकारियों ने बूथ बनाने से किया मना
- प्रशासन अब बाल सुधार गृह के आसपास बनाएगा नया पोलिंग बूथ
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पहली बार सेक्टर-25 के बाल सुधार गृह में मतदाताओं की भीड़ नहीं दिखाई देगी। इस बार लोकसभा चुनाव के लिए होने वाली वोटिंग के लिए बूथ नहीं बनेगा। सूत्रों की मानें तो बाल सुधार गृह के अधिकारियों ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन से बूथ नहीं बनाने की बात कही है।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इस समय शहर में पोलिंग बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। इसके तहत सर्वे में लगे अधिकारी जब यहां पहुंचे, तो बाल सुधार गृह के अधिकारियों ने बच्चों की सुरक्षा को सवाल खड़े कर दिए। सर्वे के काम में लगे अधिकारियों के तमाम प्रयासों के बाद भी बाल सुधार गृह के अधिकारी बूथ बनवाने के लिए तैयार नहीं हुए। इसके चलते अब प्रशासन बाल सुधार गृह में बनने वाले पोलिंग बूथ को कहीं और बनाने की कवायद शुरू कर दी है। यहां का बूथ कहां बनाया जाए, इसके लिए विभागीय अधिकारियों के साथ आसपास के लोगों से सलाह मांगी जा रही है। इस बूथ को कहां शिफ्ट किया जाएगा, जल्द ही इसका निर्णय कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed