{"_id":"5c3f95cdbdec2273584f3385","slug":"31547670989-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोधी होंगे परास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोधी होंगे परास्त
विज्ञापन
‘पार्टी के सभी पार्षद एकजुट, जो रूठे हैं उन्हें जल्द मना लेंगे’
- टंडन और खेर ने संयुक्त बयान जारी कर भाजपा की जीत का किया दावा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन और सांसद किरण खेर ने बुधवार को संयुक्त बयान जारी कर पार्टी में गुटबाजी की बात को खारिज किया है। नगर निगम के महापौर चुनाव में पार्टी प्रत्याशी राजेश कालिया और पार्टी के सभी पार्षदों को लेकर हो रही बयानबाजी पर दोनों ने कहा है कि पार्टी के सभी पार्षद एकजुट हैं। किसी तरह की बगावत पार्टी में नहीं है। जो पार्षद थोड़ा रूठे हुए हैं, उन्हें जल्द मना लिया जाएगा। साथ ही दोनों ने दावा किया है कि भाजपा का प्रत्याशी पूर्ण बहुमत से जीतेगा। निगम में सभी पदों पर जीत भाजपा की ही होगी और जो गलत प्रकार के बयानबाजी कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं, ऐसे षड्यंत्रकारियों को मुंह की खानी पड़ेगी।
आशा से मिले हरदीप और कंवरजीत राणा
भाजपा सूत्रों की मानें तो बुधवार को सीनियर डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवार अकाली दल के पार्षद हरदीप सिंह और डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवार कंवरजीत राणा ने पूर्व मेयर और भाजपा पार्षद आशा जसवाल से मुलाकात कर उनका समर्थन मांगा। इस पर आशा जसवाल ने साफ किया कि अगर मेयर राजेश कालिया बने तो उनका भी सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर बनना पक्का है। ऐसे में कालिया को समर्थन दिया जाए। कालिया के जीतने पर ही सबकी जीत है।
भाजपाइयों को उम्मीद, चुनाव से ठीक पहले मान जाएंगे कैंथ
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, भाजपा के शहर और दिल्ली के आला नेता बागी हो चुके सतीश कैंथ को मनाने में जुटे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि वोटिंग से ठीक पहले 18 जनवरी को सतीश वापस ले सकते हैं। बताते चलें कि पिछले साल भी जब पूर्व मेयर आशा जसवाल बागी होकर चुनाव में खड़ी हुई थीं, उस समय आशा जसवाल नामांकन के अंतिम दिन ही मानी थीं। आशा जसवाल ने वर्तमान मेयर देवेश मोदगिल से लिखित में माफी मंगवाई थी। ऐसे में भाजपा पार्टी को उम्मीद है कि इस साल भी बागी हुए उम्मीदवार सतीश कैंथ को भी मना लिया जाएगा। अभी वीरवार का दिन शेष है। सांसद किरण खेर और भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन दोनो कैंथ को मनाने में जुटे हैं।