फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   चंडीगढ़ पुलिसबना वि जेता

चंडीगढ़ पुलिसबना वि जेता

Mon, 31 Dec 2018 02:12 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 31 Dec 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिसबना वि जेता
नोट- संबधित फोटो ट्रैक में सेव
विज्ञापन



चंडीगढ़ पुलिस ने यूटी एंप्लाइज को 19 रनों से हराया
सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में दर्ज की खिताबी जीत
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरिओम की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत चंडीगढ़ पुलिस ने यूटी एंप्लाइज को 19 रनों से हराकर कर विशाल शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट जीत लिया है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। मैच के दौरान चंडीगढ़ पुलिस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कपिल पुनिया के 44, बलविंदर सैनी 32, रमनदीप सिंह के 29, विकास राठी के 22 रनों की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। गेंदबाजी में मनदीप ने 33 रन देकर 2, पीयूष ने 40 रन देकर 2 विकेट झटके। जवाब में यूटी एंप्लाइज की पूरी टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 146 रन ही बना सकी। टीम के लिए मंदीप ने 40, कप्तान प्रभजोत सिंह ने 39 तथा पीयूष ने 20 रनों की पारी खेली। चंडीगढ़ पुलिस की ओर से हरिओम ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 32 रन देकर 4 विकेट, बलविंदर सैनी ने 27 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया। फाइनल मैच में बेहतरीन गेंदबाजी के चलते हरिओम को मैन ऑफ दा मैच का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट में चंडीगढ़ पुलिस के कपिल पुनिया को बेहतरीन ऑलराउंडर का अवार्ड, यूटी एंप्लाइज के प्रभजोत सिंह को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, संजय को बेहतरीन गेंदबाज का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। चंडीगढ़ पुलिस के बसंत मान को सर्वश्रेष्ठ फील्डर का अवार्ड दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed