{"_id":"5952b1454f1c1bd2238b460e","slug":"31498591557-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम उड़नदस्ते का अवैध कारोबार पर प्रहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम उड़नदस्ते का अवैध कारोबार पर प्रहार
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम उड़नदस्ते का अवैध कारोबार पर चला चाबुक
- छापामारी कर नकली सामान व गैरकानूनी कार्यों में संलिप्त लोगों के खिलाफ की कार्रवाई
- सोनीपत, जींद, करनाल, अंबाला में कालाबाजारी का भंडाफोड़
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
हरियाणा के मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने अवैध कारोबारियों के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया है। विभिन्न जगह छापामारी कर नकली सामान व गैर-कानूनी कार्यों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। सोनीपत में 69 टन नकली सरसों का तेल व पाम ऑयल जब्त किया है, जिसकी कीमत चार करोड़ रुपये बताई जा रही है। सोनीपत से ही 30 टन नकली देशी घी को जब्त किया गया है, इसका मूल्य एक करोड़ 80 लाख रुपये है। जींद में नकली डॉक्टर मनजीत पुत्र बलिंद्र को भी पकड़ा है। यह डॉक्टर बिना लाइसेंस घर के अंदर ही क्लीनिक चला रहा था। उड़नदस्ते ने सीएम सिटी करनाल में विभिन्न स्थानों पर पांच छापे मारे। इसमें ओवरलोड 23 ट्रक व डंपर, एक कैंटर, तीन ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त किया। उड़नदस्ता व सीआईडी की संयुक्त टीम ने करनाल के कुंजपुरा रोड पर छापे मारे, जिसमें दो तेल के टैंकर, दो ब्लैक ऑयल के टैंक, 16 ड्रम ब्लैक ऑयल, 40 खाली ड्रम और 60000 लीटर तेल बरामद किया है। घरौंडा में लगभग 600 बैग चूना, 45 बैग तारकोल, आठ ड्रम तारकोल, 8000 लीटर ब्लैक ऑयल और बिना नंबर प्लेट का ऑयल टैंकर पकड़ा है।
अंबाला से पंजाब की छह प्राइवेट बसों को बिना परमिट चलाए जाने पर जब्त किया गया है। ये बसें बिना परमिट के पंजाब से अंबाला तक अवैध रूप से चल रहीं थी। अंबाला में ही रेत से भरे ओवरलोड दो डंपरों को भी जब्त किया गया है। नारायणगढ़ से अंबाला तक बिना परमिट चलाई जा रही बस भी टीम ने जब्त की है। अंबाला से बिना परमिट चल रही 13 मैक्सी कैब व नारायणगढ़ क्षेत्र से बिना परमिट के प्राइवेट बस पकड़ी गई है।