{"_id":"5952b0b24f1c1b463c8b4574","slug":"31498591410-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोधियों को मात का मौका नहीं चूक रहे हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोधियों को मात का मौका नहीं चूक रहे हुड्डा
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विरोधियों को मात देने का मौका नहीं चूक रहे हुड्डा
- समर्थक विधायकों के साथ दिल्ली में फिर दिखाई ताकत
- राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के लिए हरियाणा में करेंगे जोड़तोड़
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने राजनीतिक विरोधियों को इन दिनों हर मसले पर पटखनी देने में जुटे हुए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर और हुड्डा के बीच छत्तीस का आंकड़ा किसी से छिपा नहीं है। अब तो दोनों के बीच बातचीत भी नहीं होती है। हुड्डा ऐसे में कोई मौका नहीं चूक रहे, जिसमें पार्टी विरोधियों को मात दी जा सके। पहले उन्होंने संगठनात्मक चुनाव को लेकर चुनाव प्रभारी की ओर से बुलाई गई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर और उनकी टीम पर मतदाता सूचियों में गड़बड़ी को लेकर जबरदस्त हमला बोला, उसके बाद बीते सोमवार को अपने समर्थक सभी सांसदों और विधायकों के साथ दिल्ली के अशोका रोड स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंच गए। यहां उन्होंने सांसद दीपेंद्र हुड्डा, शादीलाल बतरा, विधायक कुलदीप शर्मा, रघुबीर कादियान, आनंद सिंह दांगी, श्रीकृष्ण हुड्डा, गीता भुक्कल, करण दलाल, उदयभान, ललित नागर, जयतीर्थ दहिया, शकुंतला खटक, जयबीर बाल्मीकि, जगबीर मलिक के साथ राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मीरा कुमार की उम्मीदवारी की प्रस्तावना की। हुड्डा यहां ये संदेश देना भी नहीं भूले की हरियाणा में कांग्रेस का बड़ा कुनबा उनके साथ है और वे पार्टी सांसदों-विधायकों के अलावा निर्दलीय और अन्य विधायकों से भी मीरा के लिए समर्थन जुटाएंगे।