{"_id":"68bddae62cbb15b30a05393d","slug":"30-lakhs-were-spent-in-the-name-of-maintenance-of-12-parks-but-the-result-on-the-ground-is-zero-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-19316-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 12 पार्कों के मेंटेनेंस के नाम पर खर्च कर दिए 30 लाख, धरातल पर नतीजा जीरो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 12 पार्कों के मेंटेनेंस के नाम पर खर्च कर दिए 30 लाख, धरातल पर नतीजा जीरो
विज्ञापन
पंचकूला। डेढ़ साल पहले हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) से पंचकूला मेट्रोपॉलिटन विकास प्राधिकरण (पीएमडीए) को ट्रांसफर किए गए शहर के प्रमुख 12 पार्कों की हालत खस्ता है। पीएमडीए ने पार्कों की मेटेनेंस के लिए नाम पर करीब 30 लाख रुपये खर्च किए हैं, लेकिन धरातल पर नतीजा जीरो है।
पार्कों में फव्वारों में पानी भरा और साफ-सफाई की कमी मेंं अभाव बना है। पार्कों में बड़ी-बड़ी घास उगी है। कई जगह कूड़ा पड़ा है। कूड़ा रोज नहीं उठाए जाने से पार्क में आने वाले लोगों को बदबूदार गदंगी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही सेक्टर-5 टाउन पार्क में बने फाउंटेन में लोग नहा रहे हैं, इन्हें रोकने वाला कोई नहीं है।
वाटिका पार्क में वाटर कूलर खराब पड़ा है। वहीं, जिम में कई मशीनें खराब हैं। इसके अलावा कूड़े का ढेर लगा गया है। कई जगह टाइलें भी पार्कों में टूटी हैं। अभी तक इस समस्या का निदान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
इन पार्कों की हालात खस्ता, डेंगू और मलेरिया का खतरा
पीएमडीए के अंदर आने वाले पार्क वाटिका पार्क, निर्झर वाटिका, टाउन पार्क और यवनिका पार्क के फाउंटेन में पानी भर गया है। पानी भरा होने से डेंगू और मलेरिया होने का खतरा बना है। निर्झर वाटिका के पानी में कूड़ा भी पड़ा है। यहां लंबी घास उगी है। घास को साफ नहीं करने से यहां सांप आदि का खतरा हो रहा है। यहां घूमने वालों को परेशानी होती है। टाउन पार्क में स्पेशल बच्चों के लिए बने पार्क में खिलौने टूटे हुए हैं। वहीं, कई जगह पर फाउंटेन की टाइलें टूटी हैं।
पीएमडीए की ओर से पार्कों को मेंटेन किया गया है। पार्क के फाउंटेन और जहां भी पानी का जमाव बना है, जल्द निकाला जाएगा। सभी पार्कों की व्यवस्था को जल्द दुरुस्त किया जाएगा। -सुनील कुंडू, चीफ इंजीनियर, पीएमडीए