{"_id":"608060198ebc3e8d34562778","slug":"2544-jbt-to-move-to-new-districts-panchkula-news-pkl4110846144","type":"story","status":"publish","title_hn":"2544 जेबीटी को नए जिलों में जाना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2544 जेबीटी को नए जिलों में जाना होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कार्यरत 2544 जेबीटी को अंतर जिला तबादलों में आवंटित नए जिलों में कार्यभार संभालना होगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने लिंक खोलकर इनसे नए जिलों में स्टेशन के विकल्प मांगे हैं। विकल्प आने के बाद स्टेशन आवंटित कर दिए जाएंगे। ऐसा कानूनी एवं तकनीकी वजहों से किया जा रहा है।
नए स्टेशन पर जाने के बाद 2544 जेबीटी को पुराने स्टेशन पर लौटने का मौका भी मिलेगा। शिक्षा निदेशालय इस प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुटा है। इस संदर्भ में 24 अप्रैल तक निर्देश जारी होने की संभावना है। इसके बाद वर्ष 2017 में नियुक्त जेबीटी को संयुक्त मेरिट लिस्ट के हिसाब से ऑनलाइन कैडर अलॉट होंगे। इसके लिए अलग से स्पेशल ऑनलाइन ड्राइव 27 से 30 अप्रैल तक चलाने की तैयारी है। निदेशालय एडहॉक जेबीटी टीचर्स के समायोजन के लिए अलग से ऑनलाइन ड्राइव चलाएगा। यह 4 मई से 7 मई तक चल सकता है। इस ड्राइव में समायोजन के इच्छुक एडहॉक जेबीटी को अपनी पसंद के जिले व स्कूलों के विकल्प भरने होंगे।
सेवा सुरक्षा पा चुके गेस्ट जेबीटी भी अगर कहीं समायोजन चाहते हैं तो उनसे भी शिक्षा निदेशालय विकल्प मांगने की तैयारी कर रहा है। निदेशालय चाहता है कि ग्रीष्मावकाश के दौरान शिक्षकों के आनलाइन तबादलों की प्रक्रिया को पूरी तरह से सिरे चढ़ा लिया जाए।