{"_id":"64176c56e39e001bce0ff254","slug":"250-patients-were-tested-without-influenza-kit-pkl-office-news-c-16-1-pkl1068-91797-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बिना इन्फ्लूएंजा किट 250 मरीजों का हो गया टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बिना इन्फ्लूएंजा किट 250 मरीजों का हो गया टेस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टरों द्वारा दी जा रही है सलाह, जुकाम के मरीजों से बनाएं दूरी, बिना मास्क के बाहर नहीं निकलेंमाई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में अब तक बिना इन्फ्लूएंजा किट के करीब 250 मरीजों का टेस्ट हो चुका है। मार्च में अभी तक 85 टेस्ट किए जा चुके हैं। इमरजेंसी और फ्लू ओपीडी में भी मरीजों की संख्या बढ़ी है। अभी तक इन्फ्लूएंजा किट का कोई पुख्ता प्लान नहीं बनाया जा सका है। इस कारण एक्सरे और एन1एच1 के माध्यम से ही टेस्ट किए जा रहे हैं।
रविवार को अस्पताल में ओपीडी नहीं चलने के कारण इमरजेंसी के फ्लू ओपीडी में 600 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इसमें अधिकतर मरीजों को डॉक्टरों की तरफ से सर्दी, जुकाम के मरीजों से दूरी बनाने के लिए कहा गया। लोगों को घर से बाहर मास्क लगाकर निकलने के लिए कहा गया। डॉक्टरों की तरफ से लोगोंं को ठंड में खाने वाली चीजों से बचाव के लिए कहा गया। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के इमरजेंसी इंचार्ज डॉ. अमरजीत सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण अधिकतर बुखार, जुकाम के मरीज आ रहे हैं। इसमें सांस लेने की समस्या, बुखार, ब्लड प्रेशर, छाती जाम होने के मरीज अधिक आए हैं। इन्हें दवा देने के बाद ज्यादा दिक्कत होने पर भर्ती किया जा रहा है। वहीं इनके आसपास के लोगों को दवा भी लिखी जा रही है।
अस्पताल में आने वाले मरीजों का इलाज किया जा रहा है। एक्सरे, एन1एच1 टेस्ट भी किए जा रहे हैं। मरीजों की किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए काम किया जा रहा है। - उमेश मोदी, पीएमओ, पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6