{"_id":"5e973ad08ebc3e774d53b551","slug":"25-police-personnel-will-be-honored-for-doing-commendable-service-to-the-society-bureau-news-pkl372467079","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः नौकरी निभाते हुए समाज के लिए सराहनीय सेवा करने वाले 25 पुलिस जवान होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबः नौकरी निभाते हुए समाज के लिए सराहनीय सेवा करने वाले 25 पुलिस जवान होंगे सम्मानित
Thu, 16 Apr 2020 01:34 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
पंजाब पुलिस
- फोटो : ट्विटर हैंडल
पंजाब पुलिस के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने राज्य में कोविड-19 के खिलाफ जंग में अगली कतार में ड्यूटी निभाने वाले पंजाब के 25 पुलिस जवानों का ‘डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस ऑनर फॉर इग्जेम्पलरी सेवा टू सोसायटी ’ के लिए चयन किया है। पुरस्कार पाने वालों में चार एसपी, एक एएसपी, एक डीएसपी, छह इंस्पेक्टर, चार सब इंस्पेक्टर, तीन एएसआई, दो हवलदार और चार सिपाही शामिल हैं।
यह पुरस्कार उन कर्मचारियों को सम्मानित करने के लिए शुरू किया गया है, जिन्होंने अपनी ड्यूटी के अलावा समाज के लिए सराहनीय काम किए हैं। गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पहलकदमी पर पेश किए इस पुरस्कार के लिए पुलिस कमिश्नर और सभी एसएसपी द्वारा भेजे विभिन्न नामों में से उपरोक्त सभी कर्मचारी चुने गए हैं।
समाज सेवा में जुटे रहे पुलिस के जवान
डीजीपी ने बताया कि मुख्यमंत्री का संकल्प-पंजाब में कोई भी भूखा नहीं सोएगा, को पूरा करने के लिए राज्य में 45,000 से अधिक पुलिस कर्मचारी सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के साथ मिलकर सेवाएं निभा रहे हैं। एएसपी नकोदर वत्सला गुप्ता ने नकोदर कस्बे के गरीब और वंचित झुग्गी झोपड़ी वालों तक पहुंच बनाने के लिए अग्रणी काम किया जबकि रोपड़ के डीएसपी वरिंदरजीत सिंह ने वॉलंटियरों को लामबंद करके गरीबों और जरूरतमंदों को जरूरी वस्तुओं की सप्लाई को यकीनी बनाया।
विज्ञापन
रोपड़ के ही एसआई जतिन कपूर ने पंचायतों को अपने गांवों में स्वेच्छा से लॉकडाउन के लिए प्रेरित किया। खरड़ (मोहाली) के एसएचओ भगवंत सिंह ने संदिग्ध कोरोना के मामलों की सक्रियता से जांच की। इसी तरह एसबीएस नगर के एसआई नीरज चैधरी ने एकांतवास में रह रहे कोरोना मरीजों से मिलने का जोखिम लिया जबकि इन मरीजों को विशेषज्ञों और अन्य डॉक्टरों ने सहयोग देने से भी मना कर दिया था।
पठानकोट का एसआई शोहरत मान पठानकोट के लोगों की भलाई के लिए गरीबों और वंचित लोगों को भोजन मुहैया करवाकर सराहनीय काम कर रहा है। डीजीपी ने कहा कि फतेहगढ़ साहिब की एसआई शकुंत चौधरी ने जोखिम भरे नाके के इंचार्ज के तौर पर प्रशंसनीय काम किया है।

अवार्ड के लिए चुने गए जवानों के नाम
जिला नाम पद
मोगा रतन सिंह बराड़ एसपी (हेडक्वार्टर)
लुधियाना सिटी दीपक पारीक एसपी
अमृतसर सिटी संदीप मलिक एडीसीपी
जालंधर जसवंत कौर एडीसीपी
जालंधर (नकोदर) वत्सला गुप्ता एएसपी
रोपड़ वरिंदर जीत सिंह डीएसपी
होशियारपुर करतार सिंह इंस्पेक्टर
पटियाला सुखदेव सिंह एसएचओ
बटाला दलजीत सिंह इंस्पेक्टर
तरन तारन गुरजीत सिंह इंस्पेक्टर
मोहाली भगवंत सिंह इंस्पेक्टर (एसएचओ)
खरड़ शहर कुलदीप कौर इंस्पेक्टर
पठानकोट शोहरत मान सब इंस्पेक्टर
रोपड़ जतिन कपूर सब इंस्पेक्टर
एसबीएस नगर नीरज चौधरी सब इंस्पेक्टर
फतेहगढ़ साहिब शकुंत चौधरी सब इंस्पेक्टर
लुधियाना रूरल गुरदीप सिंह एएसआई
खन्ना जगजीवन राम एएसआई
मानसा बलवंत सिंह एएसआई
मुक्तसर हरप्रीत सिंह हैड कांस्टेबल
अमृतसर सुखजिंदर कौर हैड कांस्टेबल
संगरूर यादविंदर सिंह कांस्टेबल
फिरोजपुर जगजीत सिंह कांस्टेबल
खन्ना शरनप्रीत कौर कांस्टेबल
गुरदासपुर हरदीप सिंह कांस्टेबल
मोगा रतन सिंह बराड़ एसपी (हेडक्वार्टर)
लुधियाना सिटी दीपक पारीक एसपी
अमृतसर सिटी संदीप मलिक एडीसीपी
जालंधर जसवंत कौर एडीसीपी
जालंधर (नकोदर) वत्सला गुप्ता एएसपी
रोपड़ वरिंदर जीत सिंह डीएसपी
होशियारपुर करतार सिंह इंस्पेक्टर
पटियाला सुखदेव सिंह एसएचओ
बटाला दलजीत सिंह इंस्पेक्टर
तरन तारन गुरजीत सिंह इंस्पेक्टर
मोहाली भगवंत सिंह इंस्पेक्टर (एसएचओ)
खरड़ शहर कुलदीप कौर इंस्पेक्टर
पठानकोट शोहरत मान सब इंस्पेक्टर
रोपड़ जतिन कपूर सब इंस्पेक्टर
एसबीएस नगर नीरज चौधरी सब इंस्पेक्टर
फतेहगढ़ साहिब शकुंत चौधरी सब इंस्पेक्टर
लुधियाना रूरल गुरदीप सिंह एएसआई
खन्ना जगजीवन राम एएसआई
मानसा बलवंत सिंह एएसआई
मुक्तसर हरप्रीत सिंह हैड कांस्टेबल
अमृतसर सुखजिंदर कौर हैड कांस्टेबल
संगरूर यादविंदर सिंह कांस्टेबल
फिरोजपुर जगजीत सिंह कांस्टेबल
खन्ना शरनप्रीत कौर कांस्टेबल
गुरदासपुर हरदीप सिंह कांस्टेबल