फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   2400 industries affected, crores of rupees loss daily, broken back of entrepreneurs

2400 उद्योग प्रभावित, रोजाना करो?ों की चपत, टूटने लगी उद्यमियों की कमर

Sun, 28 Feb 2021 01:56 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
2400 industries affected, crores of rupees loss daily, broken back of entrepreneurs
चंडीगढ़। हरियाणा में दिल्ली सीमा पर महीनों से चल रहे किसान आंदोलन के कारण 2400 उद्योग प्रभावित हैं। उद्यमियों को रोजाना करोड़ों की चपत लग रही है, जिससे आर्थिक तौर पर उनकी कमर टूटने लगी है। उद्यमियों ने सरकार व किसान संगठनों से आंदोलन स्थल बदलने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में किसान नेताओं से उद्यमी मुलाकात भी कर चुके हैं। कुंडली बॉर्डर पर आंदोलन से सोनीपत के 1700 और बहादुरगढ़ बॉर्डर पर धरने से क्षेत्र के 700 उद्योग बुरी तरह प्रभावित हैं। इनमें उत्पादन ठप है। पहले से तैयार माल उद्यमी नहीं भेज पा रहे, न ही कच्चा माल ला पा रहे हैं। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता और कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने बताया कि बॉर्डर क्षेत्र के उद्योगों की वर्तमान हालत पर कोई चिंतन नहीं कर रहा। किसान आंदोलन के कारण छोटा उद्यमी कहीं का नहीं रहा। सरकार व किसानों को आंदोलन का स्थान परिवर्तन करना चाहिए ताकि उद्योग चल सकें। किसानों को दिल्ली में जंतर-मंतर, रामलीला मैदान या कहीं अन्य जगह अपना आंदोलन चलाना चाहिए। 2400 उद्योगों में उत्पादन न होने से कर्मचारी घर बैठे हैं। उद्यमियों को भारी वित्तीय नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

संगठन के हरियाणा अध्यक्ष गुलशन डंग ने बताया कि वे किसानों के साथ हैं, उनकी आशंकाओं को समझ रहे हैं। किसान भी उद्यमियों के बारे में सोचें, चूंकि एक उद्योग से अनेक घर चल रहे हैं। यहां तो हजारों उद्योग किसान आंदोलन के कारण नहीं चल रहे। उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल जल्दी संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को रखेगा, उनसे दिल्ली में एक तय स्थान पर आंदोलन करने का आग्रह किया जाएगा। सरकार सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यमियों की मदद के लिए आगे आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed