फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   21 year old girl missing from Manakpur Devi Lal

Panchkula News: मानकपुर देवीलाल से 21 साल की युवती लापता

Fri, 21 Mar 2025 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
21 year old girl missing from Manakpur Devi Lal
पिंजौर। थाना पिंजौर क्षेत्र के गांव मानकपुर देवीलाल से 21 साल की युवती नवनीत कौर अचानक लापता हो गई। उसके भाई अमराव सिंह ने थाना पिंजौर में शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी बहन नवनीत कौर, 12वीं पास है। वह 19 मार्च की सुबह 6 बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई और अपना मोबाइल फोन भी घर पर छोड़ गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों की शिकायत पर थाना पिंजौर में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी उप-निरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि पुलिस टीम नवनीत कौर की तलाश में जुटी है और सीसीटीवी की जांच की जा रही है। प्रथम सूचना रिपोर्ट की प्रतियां संबंधित अधिकारियों को भेजी जा चुकी हैं। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को नवनीत कौर के बारे में कोई जानकारी मिले तो वे तुरंत थाना पिंजौर से संपर्क करें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed