फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   21 FIRs have been registered with the police for extortion and fraud worth crores, now ED has filed chargesheet in the court

Panchkula News: जबरन वसूली, करोड़ों की धोखाधड़ी में पुलिस में दर्ज हैं 21 एफआईआर, अब ईडी ने कोर्ट में दायर किए आरोप पत्र

Sun, 08 Oct 2023 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
21 FIRs have been registered with the police for extortion and fraud worth crores, now ED has filed chargesheet in the court
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरोपी अनिल भल्ला समेत सात लोगों के खिलाफ पंचकूला ईडी कोर्ट में आरोप पत्र दायर किया है। इसमें अनिल भल्ला के साथ उनके बेटे आकाश भल्ला, साहिल भल्ला, पत्नी भावना भल्ला, नरेंद्र खिल्लन, निर्मल सिंह, धन्य लक्ष्मी फाइनेंस कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड को आरोपी बनाया है। इसमें मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम सेक्शन-3, 4, 44, 45, 70 के तहत केस दर्ज किया गया था। आरोप पत्र दायर करने के दौरान ईडी के विशेष वकील एचपीएस वर्मा ने अदालत को इससे अवगत कराया है कि शिकायत के दस्तावेज हजारों पन्नों में हैं। अदालत के संबंधित अहलमद को एक रिपोर्ट बनाने का निर्देश दिया है। शिकायत दस्तावेजों की उचित जांच 13 अक्टूबर 2023 तक होगी, ताकि इस मामले में आगे की कार्यवाही की जा सके। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पंचकूला पुलिस ने अनिल भल्ला और अन्य के खिलाफ अवैध लेनदेन, अवैध हथियार रखने और लोगों को धमकी देने और जबरन वसूली में उनकी कथित संलिप्तता के आरोप में 21 एफआईआर दर्ज की हैं।
मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियार और जबरन वसूली से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 8 अगस्त को चंडीगढ़, पंचकूला, जीरकपुर और मोहाली में 17 स्थानों पर तलाशी के बाद 6.25 करोड़ रुपये की भारतीय और विदेशी मुद्रा जब्त की थी। इस मामले में अनिल भल्ला, उसके बेटे आकाश भल्ला और साहिल भल्ला, निर्मल सिंह और नरिंदर खिल्लन को बुधवार को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रवर्तन निदेशालय ने लोगों से करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी सेक्टर-2 पुलिस चौकी के पूर्व इंचार्ज और एसआई गुरमेज सिंह, फाइनेंसर अनिल भल्ला, उसके बेटे आकाश व साहिल भल्ला, दोस्त नरेंद्र खिल्लन सहित अन्य रिश्तेदारों के घरों पर छापा मारा था।
विज्ञापन

यह है मामला
27 मई 2022 को सेक्टर-4 के संजीव गर्ग ने पुलिस को एएसआई गुरमेज सिंह, अनिल भल्ला, नरेंद्र खिल्लन के खिलाफ शिकायत दी थी कि उसे झूठे केस में फंसाकर और गिरफ्तारी का डर दिखाकर अवैध वसूली की गई। संजीव गर्ग को एक करोड़ का लोन दिलाने के बहाने उससे 43 लाख रुपये अनिल भल्ला ने लिए थे, लेकिन जब लोन न दिलाया तो उसने पैसे वापस मांगे। अनिल भल्ला ने उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इस पर पुलिस कमिश्नर ने सेक्टर-2 पुलिस चौकी पर छापा मारा था। इस दौरान एएसआई गुरमेज सिंह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस कमिश्नर ने मामले में एएसआई और दो पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया था। 30 मई 2022 को 4.63 करोड़ रुपये, ज्वेलरी, पैसा, अफीम, 2 अवैध पिस्तौल, 3 मैगजीन, 11 कारतूस बरामद हुए थे। पिछले साल मई माह में अनिल भल्ला के बैंक के लॉकर उसके परिजन 4.63 करोड़ रुपये कैश और ज्वेलरी निकाल कर ले जा रहे थे। उसी दौरान पुलिस ने उन्हें पैसे के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed