फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   21 DSP level officers of Punjab Police transferred

पंजाब पुलिस के डीएसपी स्तर के 21 अफसरों का तबादला

Fri, 23 Oct 2020 02:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
21 DSP level officers of Punjab Police transferred
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने वीरवार को तत्काल प्रभाव से डीएसपी स्तर के 21 पुलिस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने डीएसपी प्रमोट होकर अपनी पोस्टिंग का इंतजार कर रहे 36 अफसरों को भी विभिन्न स्थानों पर तैनाती के आदेश जारी किए।
विज्ञापन

इस आदेश के तहत, डीएसपी पीबीआई माधवी शर्मा जोकि क्राइम अगेंस्ट वुमन एंड चाइल्ड का चार्ज संभाल रही थीं, को इसी ओहदे पर होशियारपुर में लगाया गया है जबकि होशियारपुर में अब तक इस पद पर तैनात कुलवंत सिंह को डीएसपी तीसरी आईआरबी लुधियाना लगाया गया है। राजकुमार डीएसपी पीबीआई होमिसाइड एंड फोरेंसिक नवांशहर जो ट्रांसफर के तहत डीएसपी एसटीएफ पंजाब लगाए गए थे, अब डीएसपी पीबीआई होमिसाइड एंड फोरेंसिक नवांशहर का ही चार्ज संभालेंगे। सुमित सूद डीएसपी पीबीआई होमिसाइड एंड फोरेंसिक श्री मुक्तसर साहिब को बदल कर डीएसपी एसटीएफ पंजाब लगाया गया है जबकि अमरप्रीत सिंह डीएसपी आपरेशन एंड सिक्योरिटी रोपड़ को बदलकर डीएसपी टेक्निकल स्पोर्ट एंड फोरेंसिक एसएएस नगर, ट्रांसफर के तहत डीएसपी पीबीआई होमिसाइड एंड फोरेंसिक तरनतारन नियुक्त बरजिंदर सिंह को एसीपी आपरेशन जालंधर, सतिंदर कुमार एसीपी जालंधर को बदलकर एसीपी साइबर क्राइम एंड साइबर फोरेंसिक जालंधर, ओमप्रकाश एसीपी साइबर क्राइम एंड साइबर फोरेंसिक जालंधर को बदलकर डीएसपी 80वीं बटालियन पीएपी जालंधर, कुलवंत सिंह डीएसपी पीबीआई होमिसाइड एंड फोरेंसिक बठिंडा को डीएसपी जीआरपी पटियाला, बलविंदर इकबाल सिंह एसीपी सिक्योरिटी जालंधर को एसीपी स्पेशल ब्रांच एंड क्रिमिनल इंटेलिजेंस जालंधर, ओम प्रकाश एसीपी स्पेशल ब्रांच एंड क्रिमिनल इंटेलिजेंस जालंधर को बदलकर एसीपी सिक्योरिटी जालंधर, अमृत सरूप डीएसपी हेडक्वार्टर अमृतसर रूरल को एसीपी सीसीटीएनएस एंड कोर्ट कोआर्डिनेशन जालंधर, पुनीत सिंह चहल डीएसपी कमांड सेंटर पटियाला को डीएसपी पीबीआई स्पेशल क्राइम पटियाला, रविंदरपाल सिंह डीएसपी पीबीआई होमिसाइड एंड फोरेंसिक संगरूर को डीएसपी आपरेशन एंड सिक्योरिटी रोपड़, करमबीर सिंह डीएसपी क्राइम अगेंस्ट वुमन एंड चिल्ड्रन संगरुर को डीएसपी एसपीयू पंजाब, हरिंदरदीप सिंह डीएसपी 13वीं बटालियन पीएपी चंडीगढ़ को डीएसपी एसपीयू पंजाब, स्वर्णजीत सिंह डीएसपी तीसरी सीडीओ एसएएस नगर को डीएसपी एसपीयू पंजाब, दविंदरपाल सिंह डीएसपी एसओजी पंजाब को डीएसपी एसपीयू पंजाब, सतनाम सिंह डीएसपी पीबीआई एनडीपीएस कपूरथला को डीएसपी नौवीं बटालियन पीएपी अमृतसर, पलविंदर सिंह डीएसपी इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम बटाला को डीएसपी हेडक्वार्टर बटाला और सुखविंदर सिंह डीएसपी हेडक्वार्टर बटाला को बदलकर डीएसपी पीबीआई क्रा इम अगेंस्ट वुमन एंड चिल्ड्रन नियुक्त करते हुए इक्नोमिक आफेंसेज एंड साइबर क्राइम बटाला का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन

इनके अलावा, डीएसपी प्रमोट होकर पोस्टिंग का इंतजार कर रहे अधिकारियों में, निर्मल सिंह को डीएसपी इंटेलिजेंस विंग पंजाब, राम जी को डीएसपी तीसरी आईआरबी लुधियाना, कुलदीप सिंह को डीएसपी पीबीआई होमिसाइड एंड फोरेंसिक फिरोजपुर, चंद्रभूषण को डीएसपी इंटेलिजेंस विंग पंजाब, गुरदीप सिंह को डीएसपी बीओआई पंजाब, अजब सिंह को डीएसपी क्राइम अगेंस्ट वुमन एंड चिल्ड्रन संगरुर, देवराज को डीएसपी इंटेलिजेंस विंग पंजाब, सविंदर पाल सिंह को डीएसपी पांचवीं सीडीओ बठिंडा, वरणजीत सिंह को एसीपी ट्रैफिक-2 लुधियाना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिंदरजीत सिंह को डीएसपी इंटेलिजेंस विंग पंजाब, जसबीर सिंह को डीएसपी टेक्निकल सपोर्ट एंड फोरेंसिंक लुधियाना, महेश इंदर सिंह को डीएसपी स्पेशल क्राइम एसएएस नगर, अरमिंदर सिंह को डीएसपी ट्रैफिक जालंधर रूरल, गुरिंदर सिंह को डीएसपी कमांड सेंटर पटियाला, रवि शेर सिंह को डीएसपी होमिसाइड एंड फोरेंसिक तरन तारन, संजीव सग्गर को डीएसपी पीबीआई इक्नोमिक आफेंसेज एंड साइबर क्राइम पटियाला, सुरजीत सिंह को डीएसपी इंटेलिजेंस विंग पंजाब, मोहन दास को डीएसपी पीबीआई क्राइम अगेंस्ट वुमन एंड चिल्ड्रन लगाते हुए इक्नोमिक आफेंसेज एंड साइबर क्राइम फाजिल्का का अतिरिक्त चार्ज, कुलदीप सिंह को डीएसपी पीबीआई एनडीपीएस लगाते हुए स्पेशल क्राइम पठानकोट को अतिरिक्त चार्ज, तेजपाल सिंह को डीएसपी पीबीआई होमिसाइड एंड फोरेंसिक श्री मुक्तसर साहिब, रविंदर सिंह को डीएसपी तपा, अश्विनी कुमार को डीएसपी इंटेलिजेंस विंग पंजाब, संजीवन गुरु को डीएसपी साइबर क्राइम एंड साइबर फारेंसिंक एसएएस नगर, हरजिंदर सिंह को डीएसपी इंटेलिंजेंस विंग पंजाब, कुलवीर सिंह को डीएसपी एक आईआरबी पटियाला, संजीव कुमार को डीएसपी हेडक्वार्टर अमृतसर रूरल, हरभजन सिंह को डीएसपी इंटेलिजेंस विंग पंजाब, बलजीत सिंह को डीएसपी एसपीयू पंजाब, दीदार सिंह और नरिंदर पाल को डीएसपी इंटेलिजेंस विंग पंजाब, अजय कुमार को डीएसपी विजिलेंस ब्यूरो पंजाब, बिक्रम सिंह को डीएसपी प्रोविजनिंग विंग पंजाब, सलामुद्दीन को डीएसपी सीआई पंजाब एसएएस नगर, शमशेर सिंह और राजकुमार को डीएसपी इंटेलिजेंस विंग पंजाब, सुमेर सिंह डीएसपी सीआई पंजाब एसएएस नगर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed