फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   20.34 lakh cheated on the pretext of getting Canada's work permit visa

Panchkula News: कनाडा का वर्क परमिट वीजा लगाने का झांसा देकर 20.34 लाख ठगे

Sun, 21 Apr 2024 02:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
20.34 lakh cheated on the pretext of getting Canada's work permit visa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। कनाडा का वर्क परमिट वीजा लगाकर विदेश भेजने का झांसा देकर 20.34 लाख रुपये हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी गीता शर्मा, राजिंद्र साहू, समशुद्दीन, सलमान, पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार निवासी पिंजौर ने बताया कि उसकी जान-पहचान स्मृति निवासी अप्पर मोहल्ला कालका से है। वह शादी के बाद यूएसए में बस गई है। उसने साल 2022 में कनाडा घूमने के लिए स्मृति से बात की तो उसने राजिन्द्र साहू उर्फ राज नाम के व्यक्ति के बारे में बताया जो कि कनाडा का वीजा लगवाने का काम करता है। जब उसने राजिंद्र से बात की तो उसने गीता शर्मा निवासी नई बस्ती वाराणसी उत्तर-प्रदेश से संपर्क करने को कहा। उसने बताया कि वे दोनों मिलकर उसका कनाडा का वीजा लगवा देंगे। जब गीता से संपर्क किया तो उसने कहा कि केवल टूरिस्ट वीजा पर घूमकर आने से क्या फायदा। वे उसका कनाडा का वर्क परमिट वीजा दिलवा देंगे। उससे पासपोर्ट, बैंक स्टेटेमेंट, आधार कार्ड, पैन कार्ड भिजवाने को कहा।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने उसे अपना बैंक खाता नंबर देकर रुपये जमा कराने को कहा। आरोपी गीता शर्मा और राजेंद्र साहू के मांगने पर उसने कुल 20,34,700 रुपये उनके बैंक खातों में जमा करवा दिए। उसके बाद आरोपियों ने उसे आश्वासन दिया कि उसका वीजा जनवरी 2024 में आ जाएगा। वे कनाडा का वीजा लगाने की कोशिश कर रहे हैं। साथ-साथ वे यूएसए का वीजा भी लगवा देंगे। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपियों ने साल 2023 में उसका युरुग्वे का वीजा लगवाकर दिया, जबकि बात कनाडा का वीजा लगाने की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसे जनवरी 2024 तक कनाडा का वीजा नहीं मिला तो उसने राजिन्द्र साहू से बात की तो उसने रिची उर्फ हैरी जिसका नाम बाद में बता चला कि वह शमशुद्दीन है, को कांफ्रेंस कॉल पर लेकर वीजा लगाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद आरोपी रिची ने उसे बायोमैट्रिक करवाने के लिए हैदराबाद बुलाया। इसके अलावा एक नया सिम लाने को कहा। उसके बाद आरोपी रिची ने उसे व्हाट्सएप पर कनाडा के विजिटर वीजा का स्टीकर भेजा। पड़ताल करने पर पता चला कि वीजा जाली है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उससे पता चला है कि उपरोक्त आरोपियों ने अन्य लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर उनके साथ भी ठगी की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे पता चला है गीता देश छोड़ कर विदेश भागने वाली है। वह गुजरात निवासी पटेल नाम के व्यक्ति के साथ मिलकर काम करती है। मामले में पिंजौर थाना प्रभारी सोमवीर ढाका का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया है। अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। खातों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed