{"_id":"5c76ed66bdec22129c2db4d0","slug":"201551297894-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा के शाहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा के शाहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा के शहीदों को हवन यज्ञ और रक्तदान से श्रद्धांजलि
-शिव पार्वती सेवा दल की ओर से सेक्टर- 27 के रामलीला मैदान में किया गया हवन यज्ञ, शिविर में 65 लोगों ने किया रक्तदान
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शिव पार्वती सेवादल की ओर से सेक्टर- 27 के रामलीला ग्राउंड में वीरवार को पुलवामा शहीदों के लिए श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर संस्था के सदस्य, अधिकारियों और अर्द्ध सैनिक बल के जवान हवन यज्ञ में शामिल हुए और रक्तदान भी किया।
संस्था के प्रधान राजेंद्र सिंह ने बताया कि रक्तदान शिविर में 65 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान शहीद चंद्रशेखर आजाद को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वीर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए सुबह 11 बजे से यज्ञ और हवन किया गया। एक बजे से लेकर ढाई बजे तक बाबा अमरनाथ बर्फानी से प्रार्थना की गई। पंचकूला के सेक्टर- 25 स्थित श्री हनुमंत तीर्थ मंदिर से आए श्याम भैया ने प्रवचन दिए। इस अवसर पर देशभक्ति के गीत और भजन पेश किए गए। सीआरपीएफ और आईटीबीपी के अधिकारियों और जवानों और ट्राइसिटी के लोगों ने जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा अर्द्ध सैनिक बलों के जवानों ने भी रक्तदान किया। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग इस सभा में शामिल हुए।