फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अब घर बैठे बने मतदाता, ऑनलाइन चेक करिए स्टेटस

अब घर बैठे बने मतदाता, ऑनलाइन चेक करिए स्टेटस

Mon, 18 Feb 2019 01:51 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 18 Feb 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
अब घर बैठे बने मतदाता, ऑनलाइन चेक करिए स्टेटस
घर बैठे वोटर कार्ड के लिए आवेदन, स्टेटस भी चेक करें
विज्ञापन

शहर के 43 ई-संपर्क केंद्रों को बनाया गया मतदाता पंजीकरण सेंटर
निर्वाचन आयोग ने पहली बार शहरवासियों को प्रदान की वोटर कार्ड की प्र्रगति जानने की सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आपके पास वोटर आईडी कार्ड बनवाने का मौका है। यही नहीं आवेदन प्रक्रिया से लेकर कार्ड बन जाने तक का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं। जिला निर्वाचन आयोग द्वारा पहली बार वोटर कार्ड के स्टेटस को देखने की सुविधा शहर के 43 ई-संपर्ककेंद्रों पर दी है। सभी संपर्क केंद्रों को निर्वाचन आयोग की वोटर वेबसाइट से सीधे जोड़ दिया गया है।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी आईएएस अर्जुन शर्मा ने बताया कि शहर में पहली बार ई-संपर्क केंद्रों पर यह सुविधा दी जा रही है। इन केंद्रों को मतदाता पंजीकरण सेंटर बनाया गया है। घर बैठे आवेदन कर सकते हैं या जिला निर्वाचन दफ्तर से फार्म लेकर जमा कर सकते हैं। वोटर कार्ड में यदि कोई गलती है तो उसे भी दुरुस्त कराया जा सकता है। पता बदल गया है, तो वह भी अपडेट करा सकते हैं।
विज्ञापन


कार्ड के लिए पात्रता
भारतीय नागरिक हो और संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में निवास करता हो। 1 जनवरी, 2019 को 18 साल की आयु पूरी कर रहे लोग भी आवेदन कर सकते हैं।

इन जरूरत के लिए भरें फार्म
फार्म 6- नए वोटर बनने के लिए और किसी अन्य पोलिंग स्टेशन में नाम स्थानांतरित कराने के लिए।
फार्म 7- किसी वोटर का नाम शामिल होने पर आपत्ति और नाम हटाने के लिए।
फार्म 8- मतदाता सूची की किसी गलती को ठीक कराने और फोटो शामिल कराने के लिए।
फार्म 8 ए- पोलिंग बूथ बदलने के लिए।
फार्म 6 ए- विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए।

ये दस्तावेज लगाने होगे
संबंधित फार्म पर अपने आवेदन पत्र के साथ फोटो, पता और जन्म तिथि का प्रमाण लगाना होगा।

यहां मिलेगा आवेदन फार्म
सभी फार्म निर्वाचन दफ्तर या मतदाता पंजीकरण केंद्र से ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed