{"_id":"5c648395bdec227d9070c701","slug":"201550091157-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में खरीदें तीन रुपये की किताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू में खरीदें तीन रुपये की किताब
विज्ञापन
पीयू में खरीदें तीन रुपये की किताब
- जन चेतना संस्थान की ओर से लगाया गया बुक स्टॉल
फोटो---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पीयू में जन चेतना संस्थान की ओर से बुक स्टॉल लगाया गया है। इस स्टॉल पर तीन रुपये से लेकर 200 रुपये तक की किताबें मिल रही हैं। बुधवार को बड़ी संख्या में विद्यार्थी किताबें खरीदने पहुंचे। यहां देशभर की गतिविधियों से जुड़ी किताबें हैं। यह किताबें विद्यार्थियों द्वारा भी लिखी गई हैं और उनका डिजाइन भी वालेंटियर ने ही तैयार किया है। पीएसयू ललकार की पदाधिकारी अमनदीप कौर व जगतेश्वर का कहना है कि यह बुक स्टॉल पंजाब के अलावा चंडीगढ़ के सभी कॉलेजों में लगाया जाएगा। उनका लक्ष्य सबसे कम मूल्य में विद्यार्थियों को किताबें मुहैया कराना है। चोर, भ्रष्ट और विलासी नेताशाही की किताब महज तीन रुपये में मुहैया कराई जा रही है। वहीं चीखती सच्चाइयों से जुड़ी किताब का मूल्य 15 रुपये है।