फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पंजाब यूनिवर्सिटी की रैकिंग में पीएचडी न होना बन रही रौड़ा

पंजाब यूनिवर्सिटी की रैकिंग में पीएचडी न होना बन रही रौड़ा

Wed, 02 Jan 2019 02:19 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 02 Jan 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी की रैकिंग में पीएचडी न होना बन रही रौड़ा
डेंटल एवं इंजीनियरिंग में पीएचडी न होने से पीयू की रैकिंग में आ रही गिरावट
विज्ञापन


-कैंपस के इंटरनल क्वालिटी इश्योरेंस सेल ने इस पर चिंता जताते हुए वीसी को लिखा पत्र
- जेएनयू से पिछड़ने का यह भी बताया खास कारण, सुधार को लेकर सेल ने दिए कई अहम सुझाव

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की अन्य यूनिवर्सिटियों खासकर जेएनयू की तुलना एनआरआइएफ रैंकिंग में गिरावट आ रही है। इसकी मुख्य वजह यहां डेंटल एव इंजीनियरिंग में पीएचडी न होना है। इसकी चिंता कैंपस के इंटरनल क्वालिटी इश्योरेंस सेल (आइक्यूएसी) सेल की ओर से वाइस चांसलर को पत्र लिख जताई गई है। सेल ने इसका समाधान निकालने के लिए इन दोनों विभाग में पीएचडी करवाने के लिए सलाह दी है। साथ ही सभी विभागों के चेयरपर्सन को अपने अपने आइआरबी पोर्टल को जल्द से जल्द अपेडट करने को लेकर सुझाव दिया गया है, जिसमें फेकेल्टी की सारी जानकारियां उपलब्ध करवानी होंगी। सेल की ओर से वीसी प्रो. राजकुमार को सेल की समस्याओं के बारे में भी बताया गया है। सेल ने 2017-2018 के अपने रिपोर्ट कार्ड भी जारी किया है।

जेएनयू और पीयू के फैकल्टी के अंतर को किया गया है केंद्रित
इस पत्र में आइक्यूएसी सेल की ओर से जेएनयू और पीयू के फैकल्टी के बीच अंतरों को भी केंद्रित किया गया है। जानकारी दी गई है कि जहां जेएनयू में सबसे युवा फैकल्टी सदस्य की उम्र 24 और सबसे अधिक उम्र दराज फैकल्टी 73 है, वहीं पीयू में सबसे युवा फैकल्टी सदस्य की 26 और उम्रदराज की 75 है। वहीं जेएनयू फैकल्टी का औसतन अनुभव 17.76 सालों का है जबकि पीयू फैकल्टी का औसतन अनुभव 16.41 साल से भी कम है।
विज्ञापन


957 फैकेल्टी में से मात्र 688 पीएचडी डिग्री होल्डर

पंजाब यूनिवर्सिटी के टीचिंग फैकल्टी में पीएचडीधारकों की संख्या कम होने के कारण भी रैंकिग पर असर पड़ रहा है। वर्तमान समय में कैंपस में कुल 957 टीचिंग फैकल्टी सदस्य हैं। इनमें 488 महिला और 469 पुरुष सदस्य हैं। इसमें से मात्र 688 ही पीएचडी डिग्री होल्डर हैं, वहीं 269 फैकल्टी बिना पीएचडी डिग्री के ही हैं। गौरतलब है कि कुल पीएचडी का 57.4 प्रतिशत पीएचडी फैकल्टी होल्डर यूआईईटी से हैं। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि दूसरे विभागों में पीएचडी टीचिंग फैकल्टी होल्डर की क्या स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीयू में कुल छात्रों की संख्या 15,688

छात्र 8462
छात्राएं 7206
यूटी के छात्र 41.4 प्रतिशत
ऑउटसाइड यूटी छात्र 57.7 प्रतिशत
विदेशी छात्र 131
ईडब्लूएस 281
एसटी, एससी,ओबीसी 3,796

स्पांसर रिसर्च का ब्योरा

साल कुल प्रोजेक्ट बजट प्राप्त
2017-18 138 25.42 करोड़
2016-17 258 84.05 करोड़
2015-16 84 12.84 करोड़


कंसल्टेंसी प्रोजेक्ट का विवरण
साल प्रोजेक्ट बजट प्राप्त
2017-18 22 72.68 लाख
2016-17 11 27.24 लाख
2015-16 11 12.20 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed