{"_id":"5b4512c64f1c1bad288b5cdd","slug":"201531253446-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब्लिक टायलेट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पब्लिक टायलेट्स
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
श्मशान घाट में बनेंगे टायलेट्स
एमओयू साइन, सामाजिक सरोकार के तहत करवाया जाएगा निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। श्मशान घाट में 40 लाख की लागत से शौचालय बनाए जाएंगे। इसका खर्च नगर निगम नहीं बल्कि कंपनियों से सामाजिक सरोकार के तहत करवाया जा रहा है। मंगलवार को नगर निगम और इन कंपनियों के बीच एमओयू साइन किया गया है। कंपनियों के संचालक रोटरी क्लब से जुड़े हुए हैं। एमओयू के अनुसार रेनोवेशन के बाद अगले 5 साल तक टायलेट्स का रखरखाव भी निर्माण करने वाली कंपनी करेगी। रखरखाव का आधा खर्च नगर निगम वहन करेगी और आधा खर्चा कंपनियों पर पड़ेगा।
इस मौके पर मेयर देवेश मोदगिल, समाजसेवी आरके साबू, रोटरी क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष एपी सिंह ने भी भाग लिया। रोटरी क्लब के सीनियर पदाधिकारी एवं समाजसेवी आरके साबू और मेयर देवेश मोदगिल के बीच यह एमओयू हुआ। साबू भी इन पब्लिक टायलेट्स के निर्माण में सहयोग दे रहे हैं। यह पहला निर्माण है, जो कि नगर निगम कंपनियों के सामाजिक सरोकार फंड से करवा रही है। आरके साबू ने बताया कि सलाहकार ने उनसे श्मशान घाट पर पब्लिक टायलेट्स का निर्माण करने के लिए कहा था। उन्होंने बताया कि इन टायलेट्स के निर्माण में उनके तीन और साथी सहयोग कर रहे हैं। ऐसे में श्मशान घाट (मोक्ष द्वार) की सेवा करने का उन्हें मौका मिला है। नगर निगम के अनुसार केडीडीए फाउंडेशन, टीपीके वेलफेयर ट्रस्ट और रोटरी क्लब सर्विस ट्रस्ट शौचालय के निर्माण में सहयोग दे रही है।